नई दिल्ली53 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कल की बड़ी खबर रेलवे से जुड़ी रही। भारतीय रेलवे ने रेलवन (RailOne) एप के जरिए अनरिजर्व्ड (जनरल) टिकट बुक करने पर किराए में 3% का डिस्काउंट देने का ऐलान किया है। रेल मंत्रालय के अनुसार, यह ऑफर 14 जनवरी 2026 से 14 जुलाई 2026 तक यानी 6 महीने के लिए लागू रहेगा।
कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर…
- शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है।
- पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
- गिग वर्कर्स आज हड़ताल पर पर रहेंगे।
अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…
1. 5 दिन चढ़ने के बाद चांदी की कीमत ₹3,111 गिरी:एक किलो ₹2.32 लाख की हुई; सोना भी ₹2,182 गिरकर ₹1.35 लाख पर आया

30 दिसंबर को सोने-चांदी के दाम में गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 2,182 रुपए गिरकर 1,34,599 रुपए पर आ गया है। कल यह 1,36,781 रुपए/10g पर था।
लगातार 5 दिन तक चढ़ने के बाद चांदी की कीमत 3,111 रुपए गिर गई है। आज ये 2,32,329 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रही है। कल चांदी 2,35,440 रुपए पर थी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
2. रेलवन एप से जनरल टिकट लेने पर 3% डिस्काउंट:14 जनवरी से शुरू होगी नई स्कीम; R-वॉलेट यूजर्स को 3% की एक्ट्रा छूट

भारतीय रेलवे ने रेलवन (RailOne) एप के जरिए अनरिजर्व्ड (जनरल) टिकट बुक करने पर किराए में 3% का डिस्काउंट देने का ऐलान किया है। रेल मंत्रालय के अनुसार, यह ऑफर 14 जनवरी 2026 से 14 जुलाई 2026 तक यानी 6 महीने के लिए लागू रहेगा।
रेलवे ने आज (30 दिसंबर) सेंटर फॉर रेलवे इन्फॉर्मेशन सिस्टम (CRIS) को लेटर भेजकर सॉफ्टवेयर में बदलाव करने को कहा है। खास बात यह है कि यह डिस्काउंट सिर्फ R-वॉलेट तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि किसी भी डिजिटल पेमेंट मोड (जैसे UPI, क्रेडिट/डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग) से भुगतान करने पर मिलेगा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
3. चीन ने स्टारलिंक को नेशनल सिक्योरिटी के लिए खतरा बताया:अपने समुद्री क्षेत्र में स्टारलिंक यूज करने पर विदेशी जहाज पर एक्शन; बिना लाइसेंस इस्तेमाल पर रोक

चीन ने अपने समुद्री क्षेत्र में इलॉन मस्क की कंपनी स्टारलिंक का इस्तेमाल करने पर एक विदेशी जहाज पर कार्रवाई की है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने इस सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस को अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा माना है।
चीन में स्टारलिंक पर पूरी तरह प्रतिबंध है और कंपनी के पास वहां सर्विस देने का लाइसेंस भी नहीं है। चीनी अधिकारियों का कहना है कि जब भी कोई जहाज उनके क्षेत्र में आता है, तो उसे स्टारलिंक टर्मिनल्स का इस्तेमाल तुरंत बंद करना होगा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
4. बजट 2026 की तैयारी शुरू:PM मोदी ने नीति आयोग में अर्थशास्त्रियों से मिलकर सुझाव लिए; आत्मनिर्भरता और स्ट्रक्चरल बदलाव पर फोकस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (30 दिसंबर) को नीति आयोग में प्रमुख अर्थशास्त्रियों और सेक्टोरल एक्सपर्ट्स से मुलाकात की। इस मीटिंग में आगामी यूनियन बजट 2026-27 के लिए उनके सुझाव लिए गए। फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण भी मौजूद रहीं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
5. इंडिगो पायलट्स का भत्ता 50% तक बढ़ा:1 जनवरी से लागू होंगे नए नियम; रोस्टर विवाद और फ्लाइट कैंसिलेशन के बाद मोराल बूस्ट करने की कोशिश

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने अपने पायलटों के अलाउंस में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इससे एयरलाइन के करीब 5,000 पायलटों को सीधा फायदा मिलेगा। नए नियम 1 जनवरी से लागू होंगे।
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, लेओवर के लिए कैप्टन को अब 2,000 रुपए की जगह 3,000 रुपए मिलेंगे। वहीं फर्स्ट ऑफिसर्स के लिए इसे 1,000 से बढ़ाकर 1,500 रुपए कर दिया गया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…


पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…


