मुख्य बातें

अटल स्मृति जयंती से खादी मेले तक: मेरठ में दिखा राष्ट्रभक्ति, संस्कृति और स्वदेशी का संगम – Meerut News


शहर में शुक्रवार को अटल स्मृति जयंती और मंडल स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, संस्कृति और स्वदेशी भावना का संगम देखने को मिला। अलग-अलग आयोजनों में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर देश के महान नेताओं को याद किया और स्थ

.

अटल स्मृति जयंती 2025 के तहत मेरठ महानगर अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से गवर्नमेंट इंटर कॉलेज में अटल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। महानगर अध्यक्ष अंजुम निज़ामी के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शनी में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के जीवन, उनके राजनीतिक सफर, प्रधानमंत्री कार्यकाल और राष्ट्रहित में किए गए कार्यों को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की जय और अटल बिहारी वाजपेई अमर रहें के नारों के साथ हुई।

अटल प्रदर्शनी का आयोजन

अटल प्रदर्शनी का आयोजन

इस अवसर पर श्रम राज्य मंत्री पंडित सुनील भड़ला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अटल बिहारी वाजपेई के विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि अटल जी का जीवन आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं दूसरी ओर सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मेले को खास बना दिया। ब्रज महोत्सव, फूलों की होली और वृंदावन के प्रसिद्ध नृत्य की प्रस्तुति ने दर्शकों को आकर्षित किया। मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त सुनील भड़ला और जिला अध्यक्ष हरवीर पाल ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादों की खरीदारी कर स्वदेशी अपनाने का संदेश दिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति

सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति

आयोजकों ने बताया कि खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का समापन शनिवार 3 जनवरी 2026 को दोपहर 3 बजे मेरठ के मेयर हरीकांत अहलूवालिया द्वारा किया जाएगा। आमजन से अपील की गई है कि अंतिम दिन परिवार सहित पहुंचकर खादी वस्त्र, फर्नीचर, शॉल, सिल्क साड़ियां, रेडीमेड गारमेंट्स, देशी घी और अन्य स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी कर स्थानीय कारीगरों का उत्साह बढ़ाएं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *