मुख्य बातें

कटिहार में ‘उद्यमी संवाद’ कार्यक्रम, समस्याओं के समाधान का संकल्प: जिलाधिकारी ने सुनीं उद्यमियों की समस्याएं, तुरंत समाधान का निर्देश – Katihar News

कटिहार में ‘उद्यमी संवाद’ कार्यक्रम, समस्याओं के समाधान का संकल्प:  जिलाधिकारी ने सुनीं उद्यमियों की समस्याएं, तुरंत समाधान का निर्देश – Katihar News

कटिहार में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने और उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए शुक्रवार को ‘उद्यमी संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में बियाडा कटिहार परिसर में हुआ। इसका आयोजन जिला

.

कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलन से की। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अमित कुमार, नगर आयुक्त संतोष कुमार, जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक सोनाली मित्तल, बियाडा के उप महाप्रबंधक, जीविका के DPM, श्रम अधीक्षक, कारखाना निरीक्षक, LDM सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में उद्यमी उपस्थित थे।

समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उद्यमियों की समस्याओं और सुझावों को विस्तार से सुना। कटिहार उद्यमी संघ के अध्यक्ष ने औद्योगिक क्षेत्र में आवाजाही के रास्ते, नाला व्यवस्था, बिजली आपूर्ति, बियाडा परिसर की चारदीवारी और असामाजिक तत्वों से संबंधित मुद्दों पर ध्यान आकर्षित कराया। उद्यमियों ने इन समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

‘उद्यमी संवाद’ कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा

जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने उद्यमियों द्वारा उठाई गई समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उनके समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही, जिलाधिकारी ने घोषणा की कि अब प्रत्येक बृहस्पतिवार को दोपहर 12:00 बजे से ‘उद्यमी संवाद’ कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा।

त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा

इस पहल का उद्देश्य उद्यमियों को एक स्थायी मंच प्रदान करना है, जहां वे अपनी कठिनाइयां सीधे प्रशासन के समक्ष रख सकेंगे और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा। प्रशासन को उम्मीद है कि इससे जिले में व्यापार-उद्योग के अनुकूल माहौल बनेगा और औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *