मुख्य बातें

कोडरमा में युवक की मौत पर परिजनों का हंगामा: दोस्त ने सड़क दुर्घटना बताया, परिवार ने उस पर ही लगाया हत्या का आरोप – koderma News

कोडरमा में युवक की मौत पर परिजनों का हंगामा:  दोस्त ने सड़क दुर्घटना बताया, परिवार ने उस पर ही लगाया हत्या का आरोप – koderma News

कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र में 31 दिसंबर की रात एक युवक की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। 22 वर्षीय रामबचन साव की मौत को पहले सड़क दुर्घटना बताया जा रहा था, लेकिन अब परिजनों ने उसके दोस्त राहुल कुमार पर हत्या का आरोप लगाया है।

.

परिजनों ने डोमचांच थाने में राहुल कुमार के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पिकनिक मनाने डोमचांच के जंगलों में गए थे

जानकारी के अनुसार, 31 दिसंबर की रात रामबचन साव और राहुल कुमार एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर पिकनिक मनाने डोमचांच के जंगलों में गए थे। लौटते समय राहुल कुमार ने रामबचन के परिजनों को बताया कि रामबचन सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया है।

घायल रामबचन को पहले सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया, लेकिन रिम्स पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि राहुल कुमार ने ही रामबचन को 31 दिसंबर को पिकनिक मनाने के लिए डोमचांच के जंगलों में बुलाया था। उनका दावा है कि लौटते समय राहुल ने रामबचन की हत्या कर उसे सड़क दुर्घटना का रूप दे दिया। परिजनों ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों को सजा देने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *