मुख्य बातें

अर्जुन चौटाला बोले- पहले अजय को डांग मारो: इन्होंने सबसे ज्यादा माल खाया; JJP सुप्रीमो के पीटकर सरकार भगाने वाले बयान पर DGP-SP को शिकायत – Charkhi dadri News

अर्जुन चौटाला बोले- पहले अजय को डांग मारो:  इन्होंने सबसे ज्यादा माल खाया; JJP सुप्रीमो के पीटकर सरकार भगाने वाले बयान पर DGP-SP को शिकायत – Charkhi dadri News


अजय चौटाला के 28 दिसंबर को दिए गए बयान पर इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला ने पलटवार किया।

जननायक जनता पार्टी (JJP) सुप्रीमो डॉ. अजय चौटाला के खिलाफ चरखी दादरी SP और DGP को शिकायत दी गई है। चरखी दादरी के एडवोकेट प्रदीप कालीरमन ने कहा कि अजय चौटाला ने एक कार्यक्रम में कहा था कि वे नेपाल समेत दूसरे देशों की तरह सरकार को पीट-पीटकर भगाएंगे। इस

.

अजय चौटाला के जिस बयान पर विवाद हो रहा है वह उन्होंने 28 दिसंबर को महेंद्रगढ़ में युवा योद्धा सम्मेलन के दौरान दिया था। उन्होंने कहा था कि नेपाल और बांग्लादेश की तरह तख्तापलट करना होगा। इन शासकों को गद्दी से उतारकर सड़कों पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटना होगा।

वहीं, रानियां से इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला ने टोहाना के कन्हड़ी गांव में कहा- “सबसे ज्यादा माल इन्होंने (अजय चौटाला) ही खाया है। इसलिए डांग मारने की शुरुआत इन्हीं से करनी चाहिए।”

अजय चौटाला के खिलाफ दी गई शिकायत की कॉपी दिखाते एडवोकेट प्रदीप कालीरमन।

एडवोकेट की शिकायत की 2 अहम बातें…

  • यूट्यूब पर अजय चौटाला का बयान देखा: एडवोकेट प्रदीप कालीरमन ने कहा कि उन्होंने कल यूट्यूब पर जेजेपी अध्यक्ष अजय चौटाला की एक पोस्ट देखी, जिसमें वह एक रैली को संबोधित कर रहे थे और कह रहे थे कि जिस तरह नेपाल में सरकार को उखाड़ फेंका गया, जिस तरह उन्हें गद्दी छोड़ कर भागना पड़ा, और बांग्लादेश में जिस तरह के हालात हुए, उसी तर्ज पर हमें तैयार रहना होगा और हम इस सरकार को पीट-पीटकर भगाएंगे।
  • ये बयान देशद्रोह की श्रेणी में आता है: एडवोकेट ने आगे कहा कि इस तरह के बयान देशद्रोह की श्रेणी में आते हैं, जिसके चलते उन्होंने जिला चरखी दादरी के पुलिस अधीक्षक (SP) अर्श वर्मा को लिखित में शिकायत दी है। उन्होंने ईमेल के जरिए हरियाणा DGP और मुख्य सचिव को भी शिकायत भेजी है। अब देखना है कि पुलिस क्या जांच करती है और क्या कार्रवाई करती है।

अब जानिए अजय चौटाला ने क्या बयान दिया था….

  • अपने आप को संगठित करो: अजय चौटाला ने मंच से संबोधित करते हुए कहा- अब वो समय आ गया है कि अपने आप को संगठित करो और इकट्‌ठे करने का काम करो। जब भी वो मौका आए, जिस तरीके से हमारे पड़ोसी मुल्कों में श्रीलंका में नौजवानों ने वहां की सरकार का तख्तापलट कर दिया और रातों-रात उनको भागने को मजबूर कर दिया। इसी तरीके से बांग्लादेश के नौजवानों ने वहां की सरकार का तख्तापलट कर दिया और उनके शासकों को देश छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया।
  • शासकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटना पड़ेगा: अजय ने आगे कहा कि इसी तरीके से नेपाल में वहां के नौजवानों ने लामबंद होकर न केवल उनको सड़कों पर पीटने का काम किया, बल्कि रातों-रात देश छोड़ने के लिए मजबूर किया। इस तरीके से इन शासकों को गद्दी से खींचकर उतारकर सड़कों पर दौड़ाकर पीटने का काम करना पड़ेगा। देश छोड़ने पर मजबूर करना पड़ेगा। तभी इन कु-शासकों से पीछा छूटेगा।
  • प्रदेश का मुखिया मौज में मस्त: अजय चौटाला ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश का मुखिया अपनी मौज में व्यस्त है, वो कहते हैं कि हमने तो सुशासन दिया है। हम व्यवस्था को सुधारने का काम कर रहे हैं, जबकि पिछले सवा साल में व्यवस्था बिगाड़ने का काम हुआ है। गुंडा किस्म के लोग बिजनेसमैन और जनप्रतिनिधियों को धमकी दे रहे हैं। वे दोनों हाथों से प्रदेश को लूटने का काम कर रहे हैं।

दुष्यंत चौटाला बोले- युवाओं के भविष्य के लिए कहा पिता अजय चौटाला के बयान पर हुए विवाद के बाद 3 जनवरी को भिवानी में पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा- “जब बच्चों के भविष्य के लिए HTET का पेपर निकला, ताकि वे टीचर बन सकें, और उसमें इतनी बड़ी गड़बड़ी हुई, तो क्या हम आंखों पर पट्टी बांधकर बैठ जाएं? हमें लड़ाई तो लड़नी पड़ेगी। जिन्होंने ये गड़बड़ी की है, उन्हें पकड़वाना तो पड़ेगा, चाहे दौड़ा-दौड़ाकर पकड़वाना पड़े। मुझे लगता है कि डॉ. अजय चौटाला ने जो बात कही है, वह युवाओं के भविष्य के लिए कही है।”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *