मुख्य बातें

बिलासपुर में ट्रैफिक जागरूकता के लिए वाकाथन, एरोबिक्स: पुलिस प्रशासन संग नागरिकों ने सड़क सुरक्षा में भाग लिया, कल स्कूलों में दिखाई जाएगी शॉर्ट फिल्म – Bilaspur (Chhattisgarh) News

बिलासपुर में ट्रैफिक जागरूकता के लिए वाकाथन, एरोबिक्स:  पुलिस प्रशासन संग नागरिकों ने सड़क सुरक्षा में भाग लिया, कल स्कूलों में दिखाई जाएगी शॉर्ट फिल्म – Bilaspur (Chhattisgarh) News


बिलासपुर में ट्रैफिक नियमों के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के लिए रविवार को पुलिस मैदान में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पुलिस, प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों और हजारों नागरिकों ने वाकाथन, एरोबिक्स और जुंबा डांस के माध्यम से याताया

.

इस कार्यक्रम में कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे, एएसपी ग्रामीण अर्चना झा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। वाकाथन पुलिस परेड मैदान से शुरू होकर शहर के विभिन्न चौराहों और मार्गों से होते हुए वापस पुलिस परेड मैदान पर समाप्त हुआ।

पुलिस और प्रशासन के तहत जनवरी भर जागरूकता कार्यक्रम

यह आयोजन केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय भारत सरकार और पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चल रहे सड़क सुरक्षा माह का हिस्सा है। 1 जनवरी से 31 जनवरी तक चलने वाले इस माह में एसएसपी रजनेश सिंह के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक) रामगोपाल करियारे के नेतृत्व में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

दुर्घटना रोकने को जनता को दी जा रही ट्रैफिक जागरूकता

बिलासपुर पुलिस, सामाजिक संस्थाओं, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, परिवहन विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग सहित जिला प्रशासन के समन्वय से आम जनता को यातायात के प्रति जागरूक करने और दुर्घटनाओं से बचाव संबंधी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

इस दौरान डीएसपी शिव चरण परिहार, एसडीओपी मस्तूरी मोहले, मास्टर ट्रेनर उमाशंकर पांडे, प्रशिक्षु डीएसपी आकाश, एनजीओ से आर्यन, विकास, विद्या गोवर्धन, एरोबिक्स संचालक भार्गव एवं उनकी टीम भी उपस्थित थी।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 5 जनवरी को शहर के विभिन्न स्कूल और कॉलेजों में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में यातायात पर आधारित लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा और प्रमुख स्थानों पर जागरूकता संबंधी बैनर-पोस्टर भी लगाए जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *