मुख्य बातें

स्टेकिंग, भौतिक सत्यापन सजगता से करें: कलेक्टर – Rajnandgaon News

स्टेकिंग, भौतिक सत्यापन सजगता से करें: कलेक्टर – Rajnandgaon News

.

कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में धान खरीदी के मद्देनजर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों, पटवारियों, समिति प्रबंधकों एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि धान उपार्जन केन्द्रों में वास्तविक किसानों की उपज की ही खरीदी करना है। इसमें किसी प्रकार की गलती नहीं होनी चाहिए। किसानों को धान खरीदी केन्द्रों में धान की बिक्री में दिक्कत नहीं होनी चाहिए और उनकी समस्याओं का समाधान होना चाहिए।

कलेक्टर ने अवैध धान खपाने का प्रयास करने वाले कोचियों एवं बिचौलियों पर निडर होकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अंतरराज्यीय सीमाओं पर अवैध धान के परिवहन को रोकने के लिए लगातार मानिटरिंग करने के निर्देश दिए। किसान को कोचियों एवं बिचौलियों की जानकारी मिलने पर फोन के माध्यम से सूचित कर सकते हैं। उन्होंने धान खरीदी केन्द्रों में भौतिक सत्यापन का कार्य सावधानी के साथ करने कहा। बदलाव या अन्य कार्य करने पर पंचनामा अनिवार्य रूप से बनाने के निर्देश दिए और इसकी सूचना तत्काल उच्च अधिकारियों को देने के लिए कहा। स्टेकिंग के कार्य को अच्छे से कराने कहा। जिससे भौतिक सत्यापन सही तरीके से हो सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *