हरियाणा की कुरुक्षेत्र पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा व गेम खिलाने के मामले के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों की पहचान ईशांत उर्फ तनु व सुरेंद्र उर्फ सोनू निवासी चौटाला मोहल्ला के रूप में हुई। आरोपी फर्जी वेबसाइट और एप्लिकेशन के जरिए फ्रॉड करते थ
.
साइबर थाना के SHO महेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि ईशांत व करण ऑनलाइन सट्टा और गेम खेलाने का काम करते हैं। दोनों एक फर्जी वेबसाइट व एप्लिकेशन से लोगों को पैसे लगाकर मोटा प्रॉफिट करने का लालच देते हैं। आरोपी सोशल मीडिया, वॉट्सऐप और टेलीग्राम से लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं।
पहले प्रॉफिट, फिर हेराफेरी
आरोपी शुरू में लोगों पर भरोसा जमाने के लिए छोटी रकम जीतने देते हैं। उसके बाद ज्यादा रकम लगाने पर गेम में हेराफेरी कर देते हैं। सट्टा अवैध होने के कारण लोग पुलिस को शिकायत भी नहीं करते थे। इसलिए पुलिस ने गुप्त सूचना पर उनके घर पर रेड कर दी।
लैपटॉप और मोबाइल बरामद
मौके से पुलिस ने आरोपी ईशांत व सुरेन्द्र को काबू किया गया। उनके कब्जे से 2 लैपटॉप, 14 मोबाइल, सिम, करीब 72 हजार रुपए और अन्य सामान बरामद किया गया। मौके पर आरोपी ऑनलाइन गेम का कोई लाइसेंस व परमिट पेश नहीं कर पाए। पुलिस ने थाना साइबर में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
