- Hindi News
- National
- Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar
3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कर्नाटक के बेंगलुरु के जगजीवन राम नगर में रविवार को ओम शक्ति मंदिर से निकाले जा रहे धार्मिक जुलूस पर पथराव हुआ। इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया। पुलिस ने बताया कि रथ पर पत्थर फेंके जाने की शिकायत मिली। आरोप दूसरे समुदाय पर लगाया गया है। घटना में एक बच्चे और एक युवती सिर में चोट लगी है। FIR दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई है। फिलहाल हालात काबू में हैं। वहीं, लोगों का कहना है कि पथराव की घटना पहले भी हो चुकी है।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
बैंक यूनियनों ने 27 जनवरी को हड़ताल की चेतावनी दी, हफ्ते में 5 दिन वर्किंग डे की मांग

बैंक कर्मचारियों की यूनियन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने 27 जनवरी 2026 को पूरे देश में हड़ताल का ऐलान किया है। यह हड़ताल 5 दिन की बैंकिंग हफ्ते को लागू करने की मांग पर हो रही है।
यदि हड़ताल हुई तो 25, 26 और 27 जनवरी को लगातार तीन दिन सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों पर बड़ा असर पड़ेगा, क्योंकि 25 और 26 को गणतंत्र दिवस की छुट्टियां हैं। यूएफबीयू का कहना है कि सरकार उनकी सही मांग पर ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि सोमवार से शुक्रवार 40 मिनट अतिरिक्त काम करने को तैयार हैं, इससे कोई घंटे कम नहीं होंगे।
