मुख्य बातें

फरीदाबाद में अवैध सॉस फैक्ट्री पर रेड: 270 लीटर कराया नष्ट, सैंपल जांच के लिए लैब भेजे, सीएम फ्लाइंग टीम ने की कार्रवाई – Ballabgarh News

फरीदाबाद में अवैध सॉस फैक्ट्री पर रेड:  270 लीटर कराया नष्ट, सैंपल जांच के लिए लैब भेजे, सीएम फ्लाइंग टीम ने की कार्रवाई – Ballabgarh News


फ़ोटो कैप्शन- जांच करते हुए सीएम फ्लाइंग और फूड सेफ्टी की टीम 2- प्लास्टिक के केन में भरी हुई सॉस 3- मकान के अंदर बने कमरे से सैंपल भरते हुए फूड सेफ्टी की टीम

फरीदाबाद में मंगलवार दोपहर सीएम फ्लाइंग टीम ने अवैध रूप से सॉस बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। टीम ने खाने योग्य ना पाए जाने पर सैकड़ों लीटर सॉस माैके पर ही नष्ट करा दिया।

.

जानकारी के अनुसार, सीएम फ्लाइंग टीम को सूचना मिली थी कि फरीदाबाद के NIT क्षेत्र में पर्वतीय कॉलोनी में रेड व सोया सोस बनाई जाता है। जहां पर रेड व सोया सोस बनाने में साफ सफाई का कोई ध्यान नहीं रखा जाता।

इस सूचना के संबंध में साकिर हुसैन DSP सीएम फ्लाइंग फरीदाबाद द्वारा टीम गठित कराई गई। संयुक्त टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी फरीदाबाद पुनीत शर्मा के साथ गली नंबर 2 गांधी मोहल्ला नगला रोड पर्वतीय कॉलोनी में रेड की। इस दौरान अशोक कुमार द्वारा मकान के एक साइड में रेड व सोया सॉस बनाने का कार्य किया जाता मिला।

जांच के दौरान मौके पर मिली सॉस से भरी केन।

फरीदाबाद में कुछ इस तरह से बनाया जा रहा था रेड सॉस।

फरीदाबाद में कुछ इस तरह से बनाया जा रहा था रेड सॉस।

मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी पुनीत शर्मा द्वारा अशोक कुमार से रेड व सोया सोस बनाने बारे पूछताछ की गई व वैध लाइसेंस पेश करने बारे कहा। लेकिन अशोक द्वारा कोई वैध लाइसेंस पेश नही किया गया।

पूछताछ पर पाया कि अशोक द्वारा मक्के के आटे व कलर का उपयोग करते हुए सॉस बनाई जाती है, जिसे वेजिटेबल सॉस के नाम से छोटे दुकानदार स्वयं ही आकर ले जाते हैं और स्थानीय बाजार में सप्लाई की जाती है।

फरीदाबाद में सॉस बनाने की फैक्ट्री में जांच करती टीम।

फरीदाबाद में सॉस बनाने की फैक्ट्री में जांच करती टीम।

सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए

FSO द्वारा कार्रवाई करते हुए मौका पर रेड व सोया सॉस में से एक एक सैंपल लिया गया, जिसे परीक्षण के लिए लैब भेजा जाएगा। सॉस बनाने में साफ- सफाई नहीं बरती जाने पर मौके पर मिली रेड सॉस 130 लीटर व ग्रीन सॉस 140 लीटर को खाने योग्य न पाए जाने पर नष्ट कराया गया। परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *