एनसीसी कैडेट रुचि ठाकुर का चयन प्रतिष्ठित रिपब्लिक डे कैंप (RDC) 2026, नई दिल्ली के लिए हुआ है।
हमीरपुर जिले के राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय, सुजानपुर टीहरा की एनसीसी कैडेट रुचि ठाकुर का चयन प्रतिष्ठित रिपब्लिक डे कैंप (RDC) 2026, नई दिल्ली के लिए हुआ है। यह उपलब्धि एनसीसी कैडेट्स के लिए सर्वोच्च सम्मान मानी जाती है और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व क
.
1 एच.पी. एनसीसी यूनिट बिलासपुर से जुड़ी हैं रुचि ठाकुर
रुचि ठाकुर 1 एच.पी. एनसीसी यूनिट, बिलासपुर (डायरेक्टरेट पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश एवं चंडीगढ़) से संबंधित हैं। रिपब्लिक डे कैंप में चयन अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, शारीरिक दक्षता और राष्ट्रीय चेतना के उच्चतम प्रदर्शन का प्रतीक माना जाता है।
प्राचार्या और उप-प्राचार्य ने दी बधाई
महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. विभा ठाकुर ने रुचि ठाकुर को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे संस्थान के लिए प्रेरणास्रोत है। उप-प्राचार्य डॉ. जितेंद्र ठाकुर ने भी कैडेट को निरंतर प्रोत्साहन देने के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
एनसीसी अधिकारियों ने जताया गर्व
एनसीसी एएनओ प्रो. राजेश खारवाल ने कैडेट को मार्गदर्शन प्रदान करने की सराहना की। 1 एच.पी. एनसीसी यूनिट, बिलासपुर के कमांडिंग ऑफिसर कमांडर साजन कुमार ने इस चयन को यूनिट के लिए अत्यंत गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि यूनिट की उत्कृष्ट प्रशिक्षण व्यवस्था और अनुशासन को दर्शाती है।
शिक्षकों और छात्रों में खुशी का माहौल
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर महाविद्यालय के शिक्षकों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की। प्रो. साहिल, प्रो. मितुल कायस्था, प्रो. अंजू, प्रो. अरविंद सहित समस्त प्राध्यापकों ने इसे महाविद्यालय के लिए एक स्वर्णिम अध्याय बताया। महाविद्यालय परिसर में इस चयन को लेकर हर्ष का माहौल है।
परिश्रम और समर्पण का प्रतीक बनीं रुचि ठाकुर
रुचि ठाकुर RDC फोल्डर 2026 का भी हिस्सा बनेंगी, जो उनके परिश्रम और समर्पण का प्रमाण है। उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और यह सिद्ध करती है कि अनुशासन, कड़ी मेहनत और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
