मुख्य बातें

पलामू में हत्यारोपी पति और प्रेमिका ने किया सरेंडर: वाइफ की हत्या कर शव गड्ढे में दफनाया था, जेसीबी से निकाली गई थी लाश – Palamu News

पलामू में हत्यारोपी पति और प्रेमिका ने किया सरेंडर:  वाइफ की हत्या कर शव गड्ढे में दफनाया था, जेसीबी से निकाली गई थी लाश – Palamu News


पलामू में प्रियंका देवी हत्याकांड के सामने आने के सातवें दिन आरोपी पति रंजीत मेहता और उसकी प्रेमिका ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अब दोनों को रिमांड पर लेकर मामले में पूछताछ करेगी।

.

रंजीत मेहता पर आरोप है कि उसने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी प्रियंका देवी की हत्या की। अवैध संबंध में पत्नी के बाधा बनने के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया। हत्या के बाद शव को नावाबाजार थाना क्षेत्र के तुकबेरा के डरौना गांव में दफना दिया गया था।

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबाव बना रही थी

बिश्रामपुर थाना प्रभारी ऋषिकेश दुबे ने बताया कि पुलिस लगातार फरार पति और उसकी प्रेमिका की गिरफ्तारी के लिए दबाव बना रही थी और छापेमारी कर रही थी। इसी दबाव के चलते दोनों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। प्रियंका देवी 26 दिसंबर से लापता थीं। उनकी खोजबीन के दौरान हत्या कर शव दफनाए जाने की जानकारी पुलिस को मिली थी।

पुलिस ने 1 जनवरी को दंडाधिकारी की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से प्रियंका देवी का दफनाया हुआ शव गड्ढे से बाहर निकाला था। आरोप है कि पति और प्रेमिका ने मिलकर प्रियंका का गला घोंटकर हत्या की थी। जिस गड्ढे में शव दफनाया गया था, उसे 28 दिसंबर को खुदवाया गया था और 29 दिसंबर को भर दिया गया था। घटना के बाद से ही पति और प्रेमिका फरार चल रहे थे।

—————————-

ये भी पढ़िए

पति ने प्रेमिका संग पत्नी की हत्या कर शव दफनाया:पास में फेंका कुत्ते का शव ताकि दुर्गंध आने पर ना हो शक, JCB से निकाली गई लाश

पलामू में एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर दी और शव को दफना दिया। साथ ही वहां पर एक कुत्ते को मारकर फेंक दिया ताकि दुर्गंध फैलने पर लोगों को जानवर के मरने का भ्रम हो और शव दफनाने का राज न खुले।

इधर, घटना के पांच दिनों बाद मामला सामने आने पर पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जेसीबी से खुदाई कर महिला के शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। घटना पलामू के विश्रामपुर थाना क्षेत्र की है। आरोपी पति और उसकी प्रेमिका फिलहाल फरार है। पढ़िए पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *