मुख्य बातें

गिरिडीह में ट्रैक्टर पलटा, चालक इंजन में फंसा: तीन घंटे रेस्क्यू के बाद जेसीबी से खींच कर बचाई जान, चालक अस्पताल भेजा गया – Giridih News

गिरिडीह में ट्रैक्टर पलटा, चालक इंजन में फंसा:  तीन घंटे रेस्क्यू के बाद जेसीबी से खींच कर बचाई जान, चालक अस्पताल भेजा गया – Giridih News


गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड में बुधवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। लोकाय थाना क्षेत्र के करमाटांड के आगे पुल के समीप बेकाबू होकर एक ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया। हादसा इतना भयावह था कि ट्रैक्टर चालक सीधे इंजन के नीचे दब गया और वहीं फंस गया।

.

हादसा इतना भयावह था कि ट्रैक्टर चालक सीधे इंजन के नीचे दब गया और वहीं फंस गया।

बताया गया कि ट्रैक्टर बिहार से ईंट उतारकर झारखंड वापस लौट रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वाहन पलट गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चालक की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही लोकाय थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से तत्काल चालक को निकालने का प्रयास शुरू किया गया, लेकिन ट्रैक्टर का वजन ज्यादा होने के कारण इंजन को हटाना संभव नहीं हो पा रहा था।

चालक पूरी तरह इंजन के नीचे फंसा हुआ था और दर्द से कराह रहा था, हालांकि वह लगातार होश में बना हुआ था। हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जेसीबी मशीन मंगवाने का निर्णय लिया। इस दौरान ग्रामीण लगातार चालक से बात करते रहे ताकि वह हिम्मत बनाए रखे।

तीन घंटे की लगातार मशक्कत के बाद चालक को निकाला जा सका।

तीन घंटे की लगातार मशक्कत के बाद चालक को निकाला जा सका।

तीन घंटे बाद निकाला गया

करीब तीन घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर के इंजन को ऊपर उठाया गया। काफी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बाहर निकलते ही उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। तत्काल एंबुलेंस से बेहतर इलाज के लिए जमुई भेजा गया। डॉक्टरों के अनुसार चालक की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। समय रहते पुलिस और ग्रामीणों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *