केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जोधपुर में 9 और 10 जनवरी की यात्रा को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा। इस दौरान एयरफोर्स स्टेशन से एयरपोर्ट रोड़, पांचबत्ती चौराहा, भाटी चौराहा, सर्किट हाउस, पावटा चौराहा, डिफेन्स लैब रोड़, रेजीडेन्सी रोड़, रिक्त
.
इन रूट पर कहीं भी वाहनों की पार्किंग एवं भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतया निषेध रहेगा। मारवाड़ इन्टरनेशनल सेन्टर में भाग लेने के लिए आने वाले लोगों अपने वाहनों को निम्न निर्धारित रूट से होकर निर्धारित पार्किंग स्थल पर वाहन पार्क कर कर सकते हैं।
कार्यक्रम में भाग लेने वाले वाहनों के लिए निर्धारित रूट
1. जयपुर व नागौर रोड़ से आने वालेः– पावटा चौराहा पहुंचकर ताराचन्द सर्किल खासबाग तिराहा शिव मन्दिर मोड़ भास्कर चौराहा जेडीए चौराहा पीडब्ल्यूडी चौराहा वी.सी. सर्किल पॉलोटेक्निक कॉलेज मैन गेट से प्रवेश कर पुरूष पॉलोटेक्निक कॉलेज में खाली पड़ी जमीन पर निर्धारित पार्किंग स्थल पर वाहनों की पार्किंग करेंगे।
2. जयपुर व नागौर रोड़ से आने वालेः– पावटा चौराहा पहुंचकर ताराचन्द सर्किल खासबाग तिराहा शिव मन्दिर मोड़ भास्कर चौराहा जेडीए चौराहा सेन्ट पेट्रिक स्कूल मोड़ रिक्तिया भैरूजी चौराहा पीली टंकी मोड़ होते हुए पॉलोटेक्निक कॉलेज पिछले गेट से प्रवेश कर महिला पॉलोटेक्निक कॉलेज के सामने खाली पड़ी जमीन पर एवं न्यू कैम्पस परिसर के अन्दर निर्धारित पार्किंग स्थल पर वाहनों की पार्किंग करेंगे।
3. बाड़मेर व जैसलमेर रोड़ से आने वालेः शास्त्रीनगर थाना दल्ले खॉ चक्की डीपीएस चौराहा पहुंचकर नहर चौराहा से श्रीराम एक्सीलेन्सी चौराहा मेडिकल चौराहा से वीर दुर्गादास ब्रिज के ऊपर से भगत की कोठी रोड़ पीली टंकी मोड़ होते हुए पॉलोटेक्निक कॉलेज पीछला गेट से प्रवेश कर महिला पॉलोटेक्निक कॉलेज के सामने खाली पड़ी जमीन पर एवं न्यू कैम्पस परिसर के अन्दर निर्धारित पार्किंग स्थल पर वाहनों की पार्किंग करेंगे।
4. पाली व सोजत रोड़ से आने वालेः झालामण्ड चौराहा पहुंचकर अमृतादेवी पार्क तिराहा, रिक्तिया भैरूजी चौराहा के नीचे से यू टर्न कर भगत की कोठी रोड़ पीली टंकी मोड़ होते हुए पॉलोटेक्निक कॉलेज पीछला गेट से प्रवेश कर महिला पॉलोटेक्निक कॉलेज के सामने खाली पड़ी जमीन पर एवं न्यू कैम्पस परिसर के अन्दर निर्धारित पार्किंग स्थल पर वाहनों की पार्किंग करेंगे।
5. कार्यक्रम में आने वाली बसों के लिए निर्धारित पार्किंग स्थल मारवाड़ इन्टरनेशनल सेन्टर के दांये व बांये तरफ खाली सड़क के दोनों तरफ तथा न्यू कैम्पस परिसर के अन्दर निर्धारित पार्किंग स्थल पर बसों को पार्क करेंगे।
6. शहर के विभिन्न स्थानों से कार्यक्रम में भाग लेने हेतु आने वाले छोटे वाहन वी.सी. चौराहा से पॉलोटेक्निक कॉलेज मैनगेट तथा भैरूजी चौराहा से पीली टंकी मोड़ होते हुए पॉलोटेक्निक कॉलेज पीछले गेट से प्रवेश कर निर्धारित पार्किंग में वाहन खड़े करेंगे।
आम लोगो के लिए ऐसे रहेगा यातायात डायवर्जन
1. 8 जनवरी की रात्रि से 10 जनवरी 2026 को कार्यक्रम समाप्त होने तक शहर में समस्त प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान भारी वाहन अधिकाधिक रूप से रिंग रोड़ का उपयोग कर अपने गन्तव्य स्थान पर पहुंचना सुनिश्चित करेंगे।
2. बाड़मेर-जैसलमेर रूट की रोड़वेज बसें 12वीं रोड़ से मेडीकल चौराहा वीर दुर्गादास राठौड़ ब्रिज वी.सी. सर्किल पीडब्ल्यूडी चौराहा जेडीए चौराहा भास्कर चौराहा से शिवमन्दिर मोड़ खासबाग तिराहा ताराचन्द सर्किल से पावटा चौराहा की तरफ आ-जा सकेंगी।
3. पाली-जालोर रूट की रोड़वेज बसें रिक्तिया भैरूजी चौराहा से पीडब्ल्यूडी चौराहा जेडीए चौराहा भास्कर चौराहा शिवमन्दिर मोड़ खासबाग तिराहा ताराचन्द सर्किल से पावटा चौराहा की तरफ आ-जा सकेगी।
4. एयरफोर्स एरिया में संचालित होने वाले समस्त प्रकार वाहनों का आवागमन एयरफोर्स टैम्पो स्टैण्ड से केन्द्रीय विद्यालय सं. 2 ग्रीनगेट चौराहा कलेक्ट्रेट निवास घुमटी सेनापति भवन रातानाडा सब्जी मण्डी चौराहा भास्कर चौराहा की तरफ से आ-जा सकेंगे।
5. शिकारगढ़ से शहर की तरफ आने वाले वाहन चालक आर्मी एरिया से डिगाड़ी गांव डिगाड़ी फांटा कालवी प्याऊ आर्मी तिराहा से पावटा चौराहा की तरफ से आ-जा सकेंगे।
6. वीवीआईपी. आवागमन के दौरान निर्धारित वीवीआईपी रूट आमजन के वाहनों के लिए पूर्णतया निषेध रहेगा। आमजन से अपील की जाती हैं कि इस दौरान वैकल्पिक मार्गो का उपयोग कर अपने गन्तव्य पर जायेंगे।
7. सेना के भारी वाहन को भी रोडवेज बसों के समानान्तर रूट पर ही संचालित किये जायेंगे।
