मुख्य बातें

जींद में एड्रेस पूछने रुक ट्रक ड्राइवर से लूट: बाइक सवार 3 युवकों ने कैश, मोबाइल-लाइसेंस छीना; सीसीटीवी में एक की पहचान हुई – Gohana News

जींद में एड्रेस पूछने रुक ट्रक ड्राइवर से लूट:  बाइक सवार 3 युवकों ने कैश, मोबाइल-लाइसेंस छीना; सीसीटीवी में एक की पहचान हुई – Gohana News

AI से जनरेट किया गया एक प्रतीकात्मक फोटो।

जींद शहर के टेलीफोन एक्सचेंज के पास एक ट्रक ड्राइवर से लूटपाट का मामला सामने आया है। राजस्थान से पत्थर लेकर आए ड्राइवर को मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने निशाना बनाया। पुलिस ने वारदात के 6 दिन बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक नामजद आरोपी और उसके दो साथ

.

शास्त्री नगर निवासी अनिल खान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उनके दोस्त जतिन (पत्थर व्यापारी) 1 जनवरी की रात राजस्थान से आ रहे पत्थर के ट्रक (RJ-08-GB-5541) का इंतजार कर रहे थे। रात करीब 9 बजे ट्रक ड्राइवर अनिल मीणा ने फोन कर बताया कि वह टेलीफोन एक्सचेंज के पास पहुंच गया है।

जब शिकायतकर्ता अनिल खान मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि तीन युवक ड्राइवर के साथ छीना-झपटी कर रहे थे। बदमाश सामान छीनकर एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए।

ट्रक ड्राइवर अनिल मीणा (निवासी बूंदी, राजस्थान) ने बताया कि जब वह दुकान का पता पूछने के लिए रुका, तो मोटरसाइकिल सवार तीन लड़कों ने उसे घेर लिया। बदमाशों ने ड्राइवर से 10,000 रुपए नकद, उसका वीवो (Vivo) कंपनी का मोबाइल फोन और ड्राइविंग लाइसेंस छीन लिया।

घटना के बाद आसपास के क्षेत्रों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई, जिससे आरोपियों की पहचान हो सकी। इसके बाद 7 जनवरी को पुलिस को शिकायत दी गई। सीसीटीवी में लूटपाट करने वालों में से एक युवक की पहचान अरमान निवासी सैनी रामलीला ग्राउंड, जींद के रूप में हुई है। वह अपने दो अन्य साथियों के साथ वारदात में शामिल था।

जींद शहर थाना पुलिस ने अनिल खान की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अरमान और उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 304 और 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *