मुख्य बातें

सीएम हाउस में पालतू कुत्ते ने दो कर्मचारियों को काटा: भोपाल में रसोइया और डॉग ट्रेनर अस्पताल में भर्ती, कुक के हाथ-पैर में गहरे जख्म – Bhopal News


भोपाल में मुख्यमंत्री निवास में गुरुवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। सीएम हाउस में पालतू कुत्ते ने दो कर्मचारियों पर हमला कर दिया। हमले में डॉग ट्रेनर रंजीत और कुक कृपाशंकर मिश्रा घायल हो गए। दोनों को तत्काल जेपी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक

.

सूत्रों के मुताबिक, डॉग ट्रेनर रंजीत रोज़ाना की तरह कुत्ते को संभाल रहे थे, तभी कुत्ता अचानक बेकाबू हो गया और उन पर हमला कर दिया। उन्हें बचाने पहुंचे कुक कृपाशंकर मिश्रा पर भी कुत्ते ने हमला कर दिया। कुक के हाथ-पैर में 3–4 जगह गहरे जख्म बताए जा रहे हैं।

यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब देशभर में कुत्तों के हमलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त टिप्पणी कर चुका है और भोपाल-इंदौर सहित कई शहरों में लगातार हमले हो रहे हैं।

कुत्ते के काटने बाद जेपी अस्पताल में कर्मचारियों को लेकर पहुंचे।

कुत्ते के काटने बाद जेपी अस्पताल में कर्मचारियों को लेकर पहुंचे।

खबर लगातार अपडेट की जा रही है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *