मुख्य बातें

ऊना के नलूट में कार से 102 ग्राम चिट्टा बरामद: SIU ने एक तस्कर को किया काबू; नेटवर्क खंगाल रही पुलिस – Una News

ऊना के नलूट में कार से 102 ग्राम चिट्टा बरामद:  SIU ने एक तस्कर को किया काबू; नेटवर्क खंगाल रही पुलिस – Una News

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टीगेशन यूनिट (SIU) ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नलूट (लठियानी) के पास एक ऑल्टो कार से 102.20 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह इस साल की अब

.

आरोपी गिरफ्तार, कार जब्त

पुलिस ने बनगढ़ पुखुर निवासी विशाल राणा पुत्र यशपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी की ऑल्टो कार को भी जब्त कर लिया गया है। उसके खिलाफ थाना बंगाणा में मादक द्रव्य अधिनियम (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, बीते गुरुवार देर शाम SIU ऊना की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ऑल्टो कार में चिट्टा लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने नलूट (लठियानी) के पास नाका लगाया। चेकिंग के दौरान संदिग्ध कार को रोका गया और तलाशी लेने पर 102.20 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी विशाल राणा को मौके पर ही हिरासत में ले लिया।

नेटवर्क का पता लगाने में जुटी पुलिस

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि उसके नेटवर्क और चिट्टा लाने के स्रोत का पता लगाया जा सके। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी इस नशे की खेप को कहां सप्लाई करने वाला था।

कार्रवाई में शामिल रही SIU टीम

इस कार्रवाई में एएसआई त्रिलोचन, कॉन्स्टेबल सौरभ, राकेश, रफीक, रवि, कृष्ण, जसबीर और महिला कॉन्स्टेबल सुदेश शामिल थे। टीम ने बरामद चिट्टा को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की।

एसपी अमित यादव ने दी जानकारी

ऊना के एसपी अमित यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *