मुख्य बातें

फार्म पर हमला, एसएसपी से जांच की मांग: आरोपियों ने तोड़फोड़ कर आग लगाई थी, परिवार को धमकी – Bulandshahar News

फार्म पर हमला, एसएसपी से जांच की मांग:  आरोपियों ने तोड़फोड़ कर आग लगाई थी, परिवार को धमकी – Bulandshahar News


यतिन शर्मा | बुलंदशहर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एसएसपी से कार्रवाई की मांग की गई।

बुलंदशहर में पदम् सिंह ने अपने पैतृक गांव नया बांस स्थित फार्म पर हुए हमले की शिकायत दर्ज कराई है। 28 दिसंबर 2025 को कुछ आरोपियों ने फार्म में तोड़फोड़ कर आग लगा दी, जिससे कई पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई और एक वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

शिकायत के अनुसार, ग्रामीणों से सूचना मिलने पर पदम् सिंह के भाई अनुज और उनके साझेदार धर्मेंद्र जब फार्म पर पहुंचे, तो आरोपी अमित, कमल, सोमवीर, अरविंद, कालीचरन, धर्मेंद्र, हरपाल, रामवीर और कमल ने उन पर हमला किया। लाठी-डंडों और घूंसों से हुई मारपीट में धर्मेंद्र बेहोश होकर गिर गए।

एसएसपी से कार्रवाई की मांग की गई।

एसएसपी से कार्रवाई की मांग की गई।

इसी दौरान कपिल पुत्र नेत्रपाल, रवि चौहान पुत्र विनोद और खेतों में काम कर रहे अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। अब पदम् सिंह और उनके परिवार पर उक्त मुकदमे के आरोपी अमित, कमल सिंह, सोमवीर, अरविंद, कालीचरन, धर्मेंद्र, हरपाल, रामवीर, कमल सिंह और प्रेम मामले में समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। आरोपियों ने धमकी दी है कि अगर फैसला नहीं किया तो परिणाम गंभीर होंगे।

पदम् सिंह और उनका परिवार काफी डरा हुआ है। उन्हें अपनी जान और माल का खतरा महसूस हो रहा है, क्योंकि आरोपी फार्म के आसपास घूमते रहते हैं और किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। पदम् सिंह ने अपने और अन्य व्यक्तियों के शपथपत्रों को मामले की विवेचना में शामिल कराने के लिए विवेचक को भेजने का अनुरोध किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *