मुख्य बातें

बहन नूपुर की संगीत में जमकर थिरकीं कृति सेनन: भोजपुरी गाने लॉलीपॉप लागेलू पर लगाए ठुमके, पंजाबी सॉन्ग पर भी नाचीं, VIDEO वायरल

बहन नूपुर की संगीत में जमकर थिरकीं कृति सेनन:  भोजपुरी गाने लॉलीपॉप लागेलू पर लगाए ठुमके, पंजाबी सॉन्ग पर भी नाचीं, VIDEO वायरल


19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन की शादी के फंक्शन उदयपुर में शुरू हो चुके हैं। 9 जनवरी को नूपुर और सिंगर स्टेबिन बेन के हल्दी और संगीत फंक्शन का आयोजन किया गया। दोनों ही फंक्शन में कृति जमकर नाचती नजर आईं।

इस वक्त सोशल मीडिया में नूपुर और स्टेबिन के फंक्शन से कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें पूरा परिवार मस्ती करता नजर आ रहा है। एक वीडियो में कृति बहन नूपुर और उनकी सहेलियों के साथ हनीमून ट्रैवल्स के गाने ‘सजना जी वारी-वारी’ पर डांस करते नजर आ रही हैं।

वहीं, उनका एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वो ‘फुकेरे’ फेम एक्टर वरुण शर्मा के साथ भोजपुरी गाने पर डांस कर रही हैं। वरुण और कृति ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह के गाने ‘लॉलीपॉप लागेलू’ पर दमदार डांस किया। नूपुर-स्टेबिन कृति के इस परफॉर्मेंस को एंजॉय करते दिख रहे हैं।

एक और वीडियो में कृति बहन के लिए पंजाबी सॉन्ग ‘दिल तू जान तू’ पर भी परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। वीडियो में कृति की मां भी उनके साथ हैं। कृति परफॉर्मेंस के दौरान प्यार से बहन का माथा चूमती दिखीं।

11 जनवरी को शादी के बंधन में बंधेगा कपल

नूपुर और स्टेबिन बेन के शादी के फंक्शन लेकसिटी के रैफल्स होटल में 9 जनवरी से शुरू हो गए है। 9 को हल्दी और संगीत का प्रोग्राम किया गया। वहीं, आज कपल की मेहंदी सेरेमनी है। इसके लिए होटल में अलग-अलग थीम पर सजावट होगी। 11 जनवरी को दोनों सात फेरे लेंगे।

शादी में शामिल होने के लिए बॉलीवुड और टीवी के अलावा म्यूजिक इंडस्ट्री से भी कई स्टार के आने की संभावना है। होटल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है। होटल स्टाफ को भी शादी के सभी फंक्शन की जानकारी सीक्रेट रखने को कहा है।

कृति सेनन के बॉयफ्रेंड कबीर लाइमलाइट में

शादी में शामिल होने कृति सेनन के बॉयफ्रेंड कबीर भी आए हैं। वो बुधवार को कृति और उनके परिवार के साथ ही उदयपुर पहुंचे थे। कृति और कबीर को एक साथ उदयपुर एयरपोर्ट से निकलते हुए देखा गया था।

उदयसागर झील के बीच बना ये आलीशान होटल रैफल्स है। साल 1887 में सिंगापुर में स्थापित रैफल्स का भारत में पहला होटल उदयपुर और दूसरा जयपुर में है।

उदयसागर झील के बीच बना ये आलीशान होटल रैफल्स है। साल 1887 में सिंगापुर में स्थापित रैफल्स का भारत में पहला होटल उदयपुर और दूसरा जयपुर में है।

होटल रैफल्स में हो चुकी हाई प्रोफाइल शादियां

होटल रैफल्स में कई हाई प्रोफाइल शादियां हो चुकी है। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी संधु, भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या, हरियाणा के भाजपा विधायक भव्य बिश्नोई और राजस्थान की रहने वाली IAS परी बिश्नोई की शादी भी यहां हो चुकी है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *