व्यापारी से एक करोड़ की फिरौती मांगे जाने के मामले में दुष्यंत चौटाला ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की।
पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पानीपत जिले में समालखा की गुड़ मंडी में एक दुकानदार से रंगदारी मांगने और फायरिंग की घटना के पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान भाजपा सरकार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए और कहा कि प्रदेश में अपर
.
बता दे कि यह घटना गुड़ मंडी स्थित राजेन्द्र गाजर वाले के दुकानदार मनोज मित्तल से एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने और उन पर फायरिंग करने से संबंधित है। यह मामला अब राजनीतिक रंग लेता जा रहा है, जहां विपक्षी दलों के नेता पीड़ित परिवार से मिलकर सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।
पीड़ित परिवार से मामले की जानकारी लेते दुष्यंत चौटाला ।
पीड़ित परिवार से मिले दुष्यंत चौटाला
शनिवार शाम को दुष्यंत चौटाला ने मनोज मित्तल और उनके परिवार से मुलाकात की। पीड़ित परिवार ने चौटाला को घटना की पूरी जानकारी दी और बताया कि इस घटना के बाद से उनमें भय का माहौल बना हुआ है।मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए चौटाला ने कहा कि शहर के बीचो-बीच इस तरह की घटना को अंजाम देना यह दर्शाता है कि अपराधियों में पुलिस का कोई भय नहीं है।
सरकार पर किया तंज
दुष्यंत चौटाला ने बताया कि घटना की सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध होने के बावजूद अपराधियों का पुलिस की गिरफ्त से बाहर होना पुलिस की विफलता को दिखाता है।चौटाला ने भाजपा सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि हरियाणा में हर रोज लूटपाट, डकैती और हत्या जैसी घटनाएं घट रही हैं, लेकिन सरकार अपराध पर अंकुश लगाने में विफल रही है।
मुख्यमंत्री के बयान का किया जिक्र
दुष्यंत चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के उस बयान का भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री बनते ही कहा था कि बदमाश हरियाणा छोड़ दें, लेकिन उनके इस बयान के बाद अपराध और बढ़ गए हैं।उन्होंने व्यापारियों के साथ हो रही इस तरह की घटनाओं को दुखद और चिंताजनक बताया।
चौटाला ने कहा कि वह इस मामले को लेकर पुलिस के बड़े अधिकारियों से बातचीत करेंगे। इसके बाद, वह धर्मेंद्र पावटी के पिता के निधन पर उनके घर परिवार से मिलने भी पहुंचे।
