मुख्य बातें

लखीमपुर में ठंड से राहत, खिली धूप: दिन का तापमान 4 डिग्री बढ़ा, गलन कम हुई – Lakhimpur-Kheri News

लखीमपुर में ठंड से राहत, खिली धूप:  दिन का तापमान 4 डिग्री बढ़ा, गलन कम हुई – Lakhimpur-Kheri News


गोपाल गिरि | लखीमपुर-खीरी3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लखीमपुर में कई दिनों की कड़ाके की ठंड के बाद रविवार को लोगों को राहत मिली। लगभग 25 दिनों के अंतराल के बाद सुबह आसमान साफ हुआ और तेज धूप खिली। धूप की गर्माहट से ठिठुरन कम हुई, हालांकि दिनभर हल्की ठंडी हवाएं चलती रहीं।

शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिनों के मुकाबले करीब 4 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक गिर गया था, जिससे गलन और ठंड का प्रकोप बढ़ गया था।

धूप निकलने के कारण लोग घरों से बाहर निकले। बाजारों में चहल-पहल बढ़ी और पार्कों व सार्वजनिक स्थलों पर भी रौनक देखी गई। लंबे समय बाद लोग बिना टोपी और भारी ऊनी कपड़ों के बाहर घूमते नजर आए। कई लोगों ने छतों और खुले स्थानों पर बैठकर धूप का आनंद लिया।

दोपहर बाद भी ठंडी हवाएं चलती रहीं, लेकिन धूप के कारण सर्दी की तीव्रता कम महसूस हुई। शाम ढलते ही सर्द हवाओं का असर फिर बढ़ गया और लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लिया।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने तापमान में उतार-चढ़ाव को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है। उनका कहना है कि दिन में धूप और सुबह-शाम ठंड के कारण सर्दी-जुकाम, खांसी और वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। डॉक्टरों ने बच्चों और बुजुर्गों को सुबह, शाम के साथ-साथ दिन में भी हल्के गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल मिली राहत अस्थायी हो सकती है। आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से तापमान में फिर गिरावट दर्ज की जा सकती है। जनवरी के अंतिम सप्ताह में सर्दी के और तेज होने के संकेत हैं। लोगों को ठंड से बचाव के पूरे इंतजाम रखने की सलाह दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *