मुख्य बातें

विजयपुर में ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत: मां गंभीर घायल, बाइक से घर लौट रहे थे मां-बेटे; इकलौद रोड पर हादसा – Sheopur News

विजयपुर में ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत:  मां गंभीर घायल, बाइक से घर लौट रहे थे मां-बेटे; इकलौद रोड पर हादसा – Sheopur News


विजयपुर क्षेत्र में रविवार रात इकलौद रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज

.

बाइक से घर लौट रहे थे मां-बेटा

पुलिस के अनुसार, इकलौद निवासी ऋषिकेश शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका भाई कालीदीन शर्मा (30) अपनी मां सुनीता को बाइक पर बैठाकर विजयपुर से इकलौद लौट रहे थे। इसी दौरान इकलौद रोड पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने लापरवाही से बाइक को टक्कर मार दी।

मौके पर युवक की मौत

टक्कर इतनी तेज थी कि कालीदीन शर्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में उनकी मां सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस व एंबुलेंस को बुलाया।

घायल महिला ग्वालियर रेफर

घायल महिला सुनीता को पहले विजयपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है। अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है।

गांव में शोक, सुरक्षा की मांग

हादसे के बाद इकलौद गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इकलौद रोड पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर रोक लगाने और सड़क सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *