मुख्य बातें

दिल्ली की IRS अधिकारी संग हरियाणवी अफसर की रिंग सेरेमनी: मंगेतर का हाथ थाम किया डांस, परवान चढ़ रहा UPSC वाला प्यार – Panchkula News

दिल्ली की IRS अधिकारी संग हरियाणवी अफसर की रिंग सेरेमनी:  मंगेतर का हाथ थाम किया डांस, परवान चढ़ रहा UPSC वाला प्यार – Panchkula News


दिल्ली की IRS अधिकारी खुशबू ओबेरॉय को रिंग पहनाते हुए राहुल सांगवान।

दिल्ली की इंडियन रेवेन्यू सर्विस (IRS) अधिकारी ने हरियाणा के IRS अफसर संग परिणय सूत्र में बंधने का फैसला लिया है। दिल्ली के एक होटल में रिंग सेरेमनी समारोह हुआ। जहां पर दोनों ने एक-दूसरे को रिंग पहनाते हुए खुशी के पल सांझा किए। दोनों तरफ से करीब 100

.

दिल्ली की IRS अधिकारी खुशबू ओबेराय के साथ डांस करते हुए हरियाणवी IRS राहुल सांगवान शर्माते हुए नजर आए। रिंग सेरेमनी कार्यक्रम के दौरान राहुल ब्लैक ब्लेजर और खुशबू गाउन के साथ क्राउन पहने हुए नजर आई। जो उन्हें प्रिंसेस लुक दे रहा था। दोनों के बीच UPSC वाला लव..

खुशबू ओबेरॉय के जीवनसाथी IRS राहुल सांगवान का परिवार भिवानी के मिताथल गांव में रहता है। वे मूलरूप से चरखी दादरी जिले के चरखी गांव के रहने वाले हैं। राहुल सांगवान की ऑल इंडिया 508वीं रैंक थी। वे भी फिलहाल दिल्ली में ही सेवाएं दे रहे हैं।

दिल्ली में UPSC की तैयारी के दौरान ही दोनों की मुलाकात हुई। ऑल इंडिया 139वीं रैंक के बावजूद खुशबू ओबेरॉय ने IPS बनने का मौका छोड़ते हुए राहुल के लिए IRS का विकल्प चुना। दोनों अधिकारियों ने IRS की ट्रेनिंग भी एक साथ पूरी की है, जहां से उनकी दोस्ती और आपसी समझ और भी मजबूत हो गई।

दिल्ली में कार्यक्रम के दौरान अपनी रिंग दिखाते हुए IRS राहुल सांगवान व खुशबू ओबेरॉय।

अब IRS कपल के बारे में विस्तार से पढ़िए…

  • होटल कारोबारी की बेटी हैं खुशबू: खुशबू ओबेरॉय का जन्म नई दिल्ली में होटल कारोबारी के घर हुआ। उनके पिता संजीव ओबेरॉय के दिल्ली में पीरागढ़ी एरिया में होटल, बैंक्वेट हॉल और मैरिज गॉर्डन हैं। खुशबू की रिंग सेरेमनी के लिए दिल्ली के नारायणा में अरोहा होटल को बुक किया गया है।
  • दिल्ली से ग्रेजुएट हुईं: खुशबू ओबेरॉय ने लेडी इरविन कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से होम साइंस में BSc की है। वह वर्तमान में IRS (सीमा शुल्क और अप्रत्यक्ष कर) में प्रोबेशनर के रूप में कार्यरत हैं, जिन्होंने अपनी तैयारी के दौरान सोशल मीडिया से दूरी बनाकर और डिसिप्लिन के साथ मेहनत करके यह सफलता हासिल की है। बिजनेस फैमिली से आने वाली खुशबू अपने परिवार से पहली सरकारी ऑफिसर हैं।
  • चरखी के रहने वाले हैं राहुल: भिवानी के मिताथल गांव में रहने वाले राहुल सांगवान के पिता नीर सांगवान गांव में ही बाबा खूबी नाथ के नाम से 10वीं कक्षा तक का स्कूल चलाकर बच्चों को शिक्षित करने का कार्य कर रहे हैं।
  • सेंट स्टीफन कॉलेज से ग्रेजुएट: राहुल ने बताया कि उनका मुख्य विषय पॉलिटिकल साइंस रहा है। उन्होंने छह से 7 घंटे नियमित रूप से पढ़ाई की है। राहुल ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के अधीन आने वाले प्रतिष्ठित सेंट स्टीफन कॉलेज से BSc की। प्रारंभिक स्कूली शिक्षा आदर्श विद्या मंदिर, भिवानी से प्राप्त की। पिता के स्कूल से ही 8वीं की परीक्षा 96 प्रतिशत अंकों से पास की। 10वीं की परीक्षा 98 प्रतिशत, 12वीं की परीक्षा श्रीराम वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बौंद से 97 प्रतिशत अंक लेकर पास की।
दिल्ली में कार्यक्रम के दौरान मंगेतर खुशबू ओबेरॉय डांस करते हुए IRS राहुल सांगवान।

दिल्ली में कार्यक्रम के दौरान मंगेतर खुशबू ओबेरॉय डांस करते हुए IRS राहुल सांगवान।

दिल्ली में कार्यक्रम के दौरान मंगेतर खुशबू ओबेरॉय डांस करते हुए IRS राहुल सांगवान।

दिल्ली में कार्यक्रम के दौरान मंगेतर खुशबू ओबेरॉय डांस करते हुए IRS राहुल सांगवान।

दिल्ली में रिंग सेरेमनी के बाद मां उर्मिला, पिता नीर सांगवान व भाई के साथ IRS अधिकारी राहुल सांगवान व मंगेतर खुशबू ओबेरॉय।

दिल्ली में रिंग सेरेमनी के बाद मां उर्मिला, पिता नीर सांगवान व भाई के साथ IRS अधिकारी राहुल सांगवान व मंगेतर खुशबू ओबेरॉय।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *