मुख्य बातें

पलामू में स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर; 2 की मौत: सड़क किनारे खड़ी बाइक में मारी टक्कर, दोनों दूर तक रगड़ाए, इलाज के बाद चालक फरार – Palamu News

पलामू में स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर; 2 की मौत:  सड़क किनारे खड़ी बाइक में मारी टक्कर, दोनों दूर तक रगड़ाए, इलाज के बाद चालक फरार – Palamu News

मेदिनीनगर-पांकी मेन रोड पर पांकी थाना क्षेत्र के पिपरा कोनवाई में स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान नुरू गांव निवासी 28 वर्षीय भरत साव और 26 वर्षीय ब्यास यादव के रूप में की गई है। दोनों युवक आपस में

.

भाई से मुलाकात के बाद भरत अपने साथी ब्यास यादव के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। पिपरा कोनवाई के पास सड़क किनारे बाइक खड़ी की थी। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कॉर्पियो के आगे बीएसएनएल का बोर्ड लगा हुआ था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे।

एमएमसीएच में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को एमएमसीएच, मेदिनीनगर पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। आज दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम किया गया।

हादसे की सूचना मिलने पर पांकी विधायक कुशवाहा डॉ. शशि भूषण मेहता भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। प्रशासन से त्वरित कार्रवाई के साथ मुआवजा देने की मांग की। अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

स्कॉर्पियो चालक इलाज के बाद फरार

पांकी थाना प्रभारी राकेश रंजन ने बताया कि हादसे में कुल तीन लोग घायल हुए थे, जिनमें स्कॉर्पियो चालक भी शामिल है। सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया था, जहां बाइक सवार दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया गया।

दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर थाना परिसर में रखा गया है। इस बीच जानकारी मिली है कि स्कॉर्पियो चालक एक निजी अस्पताल में इलाज कराने के बाद फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मामले की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *