भोजपुर में छत से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। काम करने के दौरान हादसा हुआ है। मृतक लाल बहादुर राय(55) मुफस्सिल इलाके के जमीरा गांव के रहने वाले थे। घटना टाउन थाना क्षेत्र के वलीगंज मोहल्ले की है।
.
मृतक के बेटे अमरजीत कुमार ने बताया कि पिताजी रोज की तरह रविवार की सुबह मजदूरी करने गए थे। बिल्डिंग में दूसरे फ्लोर पर काम चल रहा है। अचानक असंतुलित होकर नीचे गिर पड़े। गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके से मौजूद लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल लाने के दौरान हुई मौत
पत्नी-बच्चों को बुरा हाल
मामले की सूचना पर स्थानीय पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। 2 भाई-बहन में सबसे बड़े थे। परिवार में पत्नी शकुंतला देवी, चार पुत्री सुभांति देवी, मिनता देवी, अनीता देवी, गुड़िया देवी और दो पुत्र अमरजीत कुमार, चंदन कुमार है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
