हिमाचल के सोलन जिले के अर्की बाजार में भड़की आग।
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की बाजार में रविवार आधी रात भीषण आग भड़क उठी। इस हादसे में आठ साल की एक बच्ची की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि 8 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों में 2 महिलाएं, 2 पुरुष और 4 बच्चे शामिल हैं, जिससे इलाके में
.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की शुरुआत बाजार क्षेत्र में स्थित एक रिहायशी दो मंजिला मकान से हुई। इसकी निचली मंजिल में दुकानें और ऊपर वाली मंजिल में नेपाल और बिहार की लेबर रहती थी। कुछ ही देर में आग ने आसपास की दुकानों और अन्य भवनों को अपनी चपेट में ले लिया।
इस दौरान एक के बाद एक कई एलपीजी सिलेंडर फट गए, जिससे आग और भड़क गई। इससे हालात और भी भयावह हो गए। सिलेंडरों के धमाकों की आवाज से पूरे बाजार क्षेत्र में दहशत फैल गई।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक कई दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थीं और लाखों रुपए का सामान नष्ट हो गया।
अर्की बाजार में आग लगने के कुछ PHOTOS…
सोलन के अर्की बाजार में आग बुझाते हुए दमकल कर्मी।

अर्की बाजार में आधी रात में भड़की आग।
घटनास्थल पर पहुंचे विधायक संजय अवस्थी
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक संजय अवस्थी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आग रात करीब ढाई बजे भड़की। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। विधायक ने कहा कि जो लोग लापता बताए जा रहे हैं, उनकी तलाश के लिए राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। मलबा हटाने का काम भी किया जा रहा है, ताकि लापता लोगों का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके।

अर्की बाजार में आधी रात भड़की भीषण आग।
दहशत में बाजार के लोग
इस हादसे के बाद अर्की बाजार और आसपास के क्षेत्रों में शोक और भय का माहौल है। स्थानीय लोग प्रशासन से प्रभावित परिवारों के लिए तुरंत राहत, मुआवजा और सुरक्षित पुनर्वास की मांग कर रहे हैं। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि घटना की जांच करवाई जाएगी और पीड़ितों को हरसंभव मदद दी जाएगी। खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है।
हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं..
