मुख्य बातें

बेतिया में 17 साल की किशोरी अगवा: शादी की नीयत से बाइक पर ले गए, मां ने 4 लोगों पर कराई FIR – Bettiah (West Champaran) News

बेतिया में 17 साल की किशोरी अगवा:  शादी की नीयत से बाइक पर ले गए, मां ने 4 लोगों पर कराई FIR – Bettiah (West Champaran) News

बेतिया के मटियरिया थाना क्षेत्र से एक 17 वर्षीय किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। किशोरी को शादी की नीयत से अगवा किया गया है। इस संबंध में किशोरी की मां ने मटियरिया थाने में चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर

.

प्राथमिकी के अनुसार, आरोपित किशोरी के घर आए और उसे बाइक पर बैठाकर भगा ले गए। किशोरी की मां ने प्रदीप राम, उसके पिता दिनेश राम, मां तेतरी देवी और बहनोई सत्येंद्र राम को आरोपित बनाया है। यह घटना 27 दिसंबर की दोपहर की बताई जा रही है।

एक माह पूर्व उनकी बेटी अपने ननिहाल गई थी किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि लगभग एक माह पूर्व उनकी बेटी अपने ननिहाल गई थी। वहां दिनेश राम के पुत्र प्रदीप राम ने उनकी बेटी को प्रेम जाल में फंसा लिया था। इसकी जानकारी होने पर मां ने बेटी को घर वापस बुला लिया था।

मां के अनुसार, 27 दिसंबर को दिनेश राम और सत्येंद्र राम अन्य आरोपितों के सहयोग से बाइक पर उनके घर आए और शादी की नीयत से उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। जब किशोरी की मां आरोपितों के घर पूछताछ करने गईं, तो उन्होंने टालमटोल किया। दोबारा जाने पर आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी और उन्हें भगा दिया। इसके बाद उन्होंने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *