मुख्य बातें

ट्रैक पर लोहे का टुकड़ा रख ट्रेन हादसे की साजिश: तीन गिरफ्तार, कोयला चोरी करने वाले दोस्तों की गिरफ्तारी से आरोपी थे नाराज – Pakur News

ट्रैक पर लोहे का टुकड़ा रख ट्रेन हादसे की साजिश:  तीन गिरफ्तार, कोयला चोरी करने वाले दोस्तों की गिरफ्तारी से आरोपी थे नाराज – Pakur News

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की संयुक्त टीम ने पाकुड़ में ट्रेन हादसा कराने की साजिश रचने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने 10 जनवरी को पाकुड़ के तिलभीटा और कोटलपोखर रेलवे स्टेशन के बीच रेल पटरी पर 1.57 मीटर लंबा रेल का टुकड़ा रख दिया था। जांच में सामने आया कि 10 जनवरी की रात आरोपियों ने कुमारपुर के पास लेवल क्रॉसिंग गेट संख्या 41/सी पर जानबूझकर रेल पटरी पर कटा हुआ लोहे का टुकड़ा रखा था। उनका मकसद ट्रेन के परिचालन को बाधित करना था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रानीपुर गांव निवासी यार मोहम्मद शेख उर्फ जोकर, राहुल शेख और कुमारपुर निवासी नजमी शेख के रूप में हुई है। आरपीएफ पोस्ट पाकुड़ में कांड संख्या 18/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इन पर रेलवे अधिनियम की धारा 153, 174(सी) और 147 सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। रेलवे प्रशासन और आरपीएफ को परेशान करना चाहते थे आरोपी पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे 6 जनवरी की रात तिलभीटा स्टेशन पर मालगाड़ी से कोयला चोरी की घटना में भी शामिल थे। चोरी किए गए कोयले को अवैध रूप से बेचा गया था। आरोपी यार मोहम्मद उर्फ जोकर ने बताया कि उसके कुछ साथियों की गिरफ्तारी से नाराज होकर उसने रेलवे प्रशासन और आरपीएफ को परेशान करने के इरादे से यह कदम उठाया था। सभी आरोपी एकजुट हुए और रात करीब 10 बजे रेल पटरी पर बाधा डाली। यह घटना 10 जनवरी को तब सामने आई, जब रेल पटरी से गुजरी एक मालगाड़ी लोहे के टुकड़े से टकरा गई। इसके बाद आरपीएफ थाने में मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। जांच के दौरान डॉग स्क्वायड की मदद ली गई और रेलवे अधिकारियों ने भी मामले की पड़ताल की। गहन जांच के बाद पहले दो और फिर तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जिससे पूरे मामले का खुलासा हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *