मुख्य बातें

नगरी साईं मंदिर से दानपेटी चोरी: सीसीटीवी में कैद हुआ चोर, पहले भी हो चुकी हैं वारदातें, समिति ने की कार्रवाई की मांग – Dhamtari News

नगरी साईं मंदिर से दानपेटी चोरी:  सीसीटीवी में कैद हुआ चोर, पहले भी हो चुकी हैं वारदातें, समिति ने की कार्रवाई की मांग – Dhamtari News

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नगरी स्थित साईं मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोर मंदिर से दानपेटी लेकर फरार हो गया। यह पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि चोर ने मंदिर में घुसते ही पहले अपना चेहरा कपड़े से ढका। इसके बाद उसने सीसीटीवी कैमरे के केबल खींचकर उसे बंद करने का प्रयास किया और दानपेटी लेकर भाग गया। धमतरी जिले में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। नगरी नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6 स्थित साईं मंदिर में यह चोरी की पहली घटना नहीं है; इससे पहले भी यहां चोरी हो चुकी है। इस बार अज्ञात चोर दो दानपेटियां लेकर फरार हुए हैं। मंदिर समिति ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की मंदिर में हुई इस चोरी की घटना से भक्तों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है। मंदिर समिति के सदस्यों और स्थानीय निवासियों ने एक बैठक कर चिंता व्यक्त की और पुलिस प्रशासन से प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने साईं मंदिर और आसपास के क्षेत्र में नियमित रात्रि गश्त, पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं की जांच, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और मंदिर परिसर में अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *