मुख्य बातें

बाराबंकी में XUV-डीसीएम की टक्कर, तीन घायल: लखनऊ-बहराइच हाईवे पर हुआ हादसा, दो की हालत गंभीर – Barabanki News

बाराबंकी में XUV-डीसीएम की टक्कर, तीन घायल:  लखनऊ-बहराइच हाईवे पर हुआ हादसा, दो की हालत गंभीर – Barabanki News

बाराबंकी जनपद के रामनगर क्षेत्र में बुधवार रात करीब 9 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। लखनऊ से बहराइच जा रही एक तेज रफ्तार नई XUV कार बुढ़वल चौराहे के पास हाईवे पर मुड़ रही एक डीसीएम से टकरा गई। इस टक्कर में XUV सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डीसीएम अचानक मुड़ रही थी, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार XUV उससे टकरा गई। हादसे में XUV कार का ड्राइवर समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद XUV सड़क पर बुरी तरह फंस गई थी, जिससे घायलों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें वाहन से निकाला गया। सूचना मिलने पर रामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। तीसरे घायल का उपचार स्थानीय अस्पताल में जारी है। इस दुर्घटना के कारण लखनऊ-बहराइच नेशनल हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और डीसीएम के अचानक मुड़ने को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *