नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर सेमरीहरचंद के पास बुधवार शाम करीब 7 बजे बाइक और कार की भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवकों के सिर फट गए और सड़क पर खून बह निकला। सूचना मिलने पर सोहागपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। नहर की पुलिया के पास हुई टक्कर पुलिस के मुताबिक, हादसा सेमरी हरचंद में नहर की पुलिया के बीच हुआ। बाइक (MP 05 ZB 1182) और तेज रफ्तार कार (MP 04 ZG 8559) में आमने-सामने की भिड़ंत हुई। रफ्तार इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। टक्कर के बाद कार के एयर बैग भी खुल गए। सोनसारखेड़ा और बम्होरी के थे मृतक पुलिस ने मृतकों की पहचान अरविंद कुमार निवासी सोनसारखेड़ा और रामकुमार निवासी बम्होरी के रूप में की है। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आज होगा पोस्टमार्टम सोहागपुर थाना प्रभारी ऊषा मरावी ने बताया कि कार और बाइक का एक्सीडेंट हुआ है। बाइक चालक और सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हुई है। दोनों के शवों का गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
Source link
