पानीपत के थाना समालखा थाना की हथवाला चौकी पुलिस टीम ने महावटी गांव के खेत में बने कमरे में जुआ खेल रहे आठ युवकों को काबू किया। आरोपियों के कब्जे से जुआ खेलने में प्रयुक्त दो जोड़ी ताश पत्ते, दाव पर लगी 41 हजार 620 रुपए की नकदी व 7 मोबाइल फोन बरामद हुए है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा जुआ सट्टा खाइवाली सहित अवैध गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत बुधवार को हथवाला चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राणा प्रताप की एक टीम गश्त के दौरान महावटी गांव में थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की सात/आठ युवक महावटी गांव निवासी ओमप्रकाश के खेत में बने कमरे में बैठकर पैसे दाव पर लगाकर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे है। आवाज लगाकर चल रहे थे बाजी
सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और खेत में बने कमरे के पास खड़े होकर आवाज सुनी। अंदर से एक युवक की आवाज सुनाई दी उसकी 100 रुपए की चाल, दूसरे की आवाज सुनाई दी उसकी 200 रुपए की चाल, तीसरे की आवाज सुनाई दी उसकी 300 रुपए की चाल। पुलिस टीम ने कमरे में जुआ खेल रहे 8 युवकों को काबू किया। मौके पर आरोपियों के कब्जे से दो जोड़ी ताश के पत्ते व दाव पर लगी 41 हजार 620 रुपए की नकदी बरामद हुई। इनको मौके पर पकड़ा गया
पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान राक्सेडा निवासी नफीस खान, मोहम्मद शमीम, नसीम अली, राजू, नसीम अली उर्फ बोदा, महावटी निवासी बलराज, बसाडा निवासी प्रवीन व बिलासपुर निवासी तेजबीर के रूप में बताई। आरोपियों के खिलाफ थाना समालखा में गेम्बलिग एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।
Source link
