हरियाणा के कुरुक्षेत्र में चंडीगढ़ के राजेश चोपड़ा की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। राजेश अपने घर से फाजिल्का (पंजाब) में किसी की रस्म पगड़ी में शामिल होने के लिए निकले थे। अगली सुबह शाहाबाद में जीटी रोड के पास दंगल ग्राउंड में उनका शव बरामद हुआ। राजेश चोपड़ा (57) हाल ही में चंडीगढ़ से निकलकर मोहाली के सेक्टर-79 में शिफ्ट हो गए थे। राजेश गाड़ियों की सेल परचेज का काम करते थे। दामाद शेखर साहनी निवासी चंडीगढ़ सेक्टर-38B ने राजेश चोपड़ा के पास काम करने वाले मोनू पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद से आरोपी मोनू फरार चल रहा है। GRP ने कराया पोस्टमॉर्टम राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने शेखर साहनी के बयान पर मोनू उसकी पत्नी समेत अन्य के खिलाफ BNS की धारा 103(1), 238(B) और 3(5) के खिलाफ थाना GRP कुरुक्षेत्र में FIR दर्ज की। पुलिस ने आज शुक्रवार को डॉक्टरों के पैनल से राजेश के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। फाजिल्का जाने के लिए निकले। शेखर के मुताबिक, 14 जनवरी की दोपहर करीब 3:30 बजे उसके ससुर राजेश अपनी बेटी शीनम से मिलने चंडीगढ़ पहुंचे। शाम को उसके ससुर ने शीनम को मोनू के साथ फाजिल्का (पंजाब) जाने की बात कही। यहां उनको अगले दिन अपने मामा की पगड़ी की रस्म में शामिल होना था। रात को चिकन लेकर गए रात करीब 10 बजे उसके ससुर राजेश ने सेक्टर-40 के बारबेक्यू चिकन खरीदा और फाजिल्का के लिए निकल गए। जाते वक्त उन्होंने अपने भांजे मोहित गगनेजा के साथ फोन पर बातचीत की। अगले दिन 15 जनवरी को सुबह 11 बजे मोहित ने शीनम को राजेश के फाजिल्का नहीं पहुंचने की बात बताई। राजेश का फोन मिला बंद यह बात उसकी पत्नी शीनम ने मुझे कॉल कर बताई। जिस पर उसने अपने ससुर के मोबाइल नंबर पर कॉल की तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ पड़ा था। उसने अपने ससुर की तलाश शुरू कर दी। कुछ देर बाद उनको सूचना मिली कि उसके ससुर का शव शाहाबाद में खदानों में पड़ा है। मोनू पर हत्या का शक शेखर ने पुलिस को बताया कि मोनू ने उसके ससुर की हत्या कर शव को शाहाबाद में फेंक दिया। मोनू हरियाणा का रहने वाला है। पिछले 2-3 महीनों से चंडीगढ़-मोहाली में पैसों की कलेक्शन का काम करता है। राजेश मोनू पर काफी भरोसा करते थे। अपना सारा लेन-देन का काम उसे सौंपते थे। पोस्टमॉर्टम में मिली 28 चोटें फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. नरेश सैनी ने बताया कि राजेश की मौत 14 जनवरी की रात 1 से 3 बजे के बीच हुई। आरोपियों के पहले गला घोंटने की आशंका है। उसके बाद उन्होंने साइड से गला काट दिया। अलग-अलग जगह पर 27-28 चोटें लगी हुई थीं। डेबिट कार्ड से हुई थी पहचान पुलिस को कल शव के पास 2 डेबिट कार्ड (ATM) बरामद हुए थे। एक कार्ड पर राजेश पुत्र भीमसेन और दूसरे पर भारती शाह का नाम लिखा था। पुलिस ने इन कार्डों के जरिए शव की पहचान करके फैमिली को सूचना देकर बुलाया था। कल ही फैमिली ने कुरुक्षेत्र आकर शव की पहचान राजेश चोपड़ा के रूप में कर दी थी। बेटा कल आएगा कनाडा से भांजे मोहित ने बताया कि उसके मामा राजेश चोपड़ा का इकलौता बेटा अंश चोपड़ा कनाडा में रहता है। कल शनिवार को अंश कनाडा से वापस आएगा। घटना की रात करीब 12 बजे उसकी अपने मामा राजेश से फोन पर बात हुई थी। बीच में उसे मोनू की आवाज भी आ रही थी। 15 मिनट बाद उसने दोबारा फोन किया तो बंद मिला।
Source link
