मुख्य बातें

दीपका पुलिस ने डीजल चोर गिरोह के तीन सदस्य पकड़े: वाहन और 175 लीटर डीजल जब्त, अन्य आरोपियों की तलाश जारी – Korba News

दीपका पुलिस ने डीजल चोर गिरोह के तीन सदस्य पकड़े:  वाहन और 175 लीटर डीजल जब्त, अन्य आरोपियों की तलाश जारी – Korba News

कोरबा पुलिस ने दीपका थाना क्षेत्र में डीजल चोरी करने वाले एक गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 175 लीटर डीजल और चोरी में इस्तेमाल एक बोलेरो वाहन जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों में नोनबिर्रा, थाना दीपका निवासी टोबू उर्फ नजीर खान (25 वर्ष), खल्लारी, थाना पाली निवासी सालिक राम गोड़ (35 वर्ष) और नोनबिर्रा, थाना दीपका निवासी राकेश कुमार पटेल उर्फ निक्की (22 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। यह कार्रवाई एसईसीएल दीपका खदान में डीजल चोरी की सूचना मिलने के बाद की गई। जानकारी के अनुसार, देर रात डीजल चोर गिरोह के सदस्य खदान के अंदर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने वाहन से भाग रहे आरोपियों को घेरकर पकड़ा सूचना मिलते ही दीपका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू की। बीती रात लगभग 1 बजे पुलिस ने नाजीर और उसके साथियों को एसईसीएल दीपका खदान से चोरी का डीजल लेकर बोलेरो वाहन से भागते हुए घेराबंदी कर पकड़ा। इस संबंध में कौशल किशोर मधुकर ने दीपका थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की पतासाजी की गई। मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपियों को पकड़ा गया और चोरी का 175 लीटर डीजल तथा घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। दीपका खदान में डीजल, कोयला और कबाड़ चोरी का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बार-बार ऐसी घटनाओं का होना एसईसीएल खदान की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *