मुख्य बातें

पटना मेट्रो के लिए जंक्शन के पास खुदाई शुरू: अंडरग्राउंड इंटरचेंज मेट्रो स्टेशन बनेगा, जून में लॉन्च होगी नई TBM मशीन – Patna News

पटना मेट्रो के लिए जंक्शन के पास खुदाई शुरू:  अंडरग्राउंड इंटरचेंज मेट्रो स्टेशन बनेगा, जून में लॉन्च होगी नई TBM मशीन – Patna News

पटना मेट्रो ने जंक्शन के पास मेट्रो स्टेशन निर्माण के लिए रफ्तार पकड़ ली है। पटना जंक्शन गोलंबर के पास मेट्रो स्टेशन के लिए खुदाई का काम शुरू कर दिया गया है। फिलहाल यूटिलिटी टेस्ट पिट का काम किया जा रहा है, जिससे अंडरग्राउंड सेवाओं की पहचान कर सुरक्षित निर्माण किया जा सके। यहां अंडरग्राउंड इंटरचेंज मेट्रो स्टेशन बनेगा। इसे इस तरह डिजाइन किया जा रहा है कि रेलवे और मेट्रो के बीच यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके। एक हफ्ते पहले ही जंक्शन गोलंबर के पास घेराव किया गया था। इस वजह से गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हो गई थी। इसके लिए मेट्रो की ओर से स्पेशल ट्रैफिक मार्शल रखा गया है। गहरी खुदाई के काम के लिए जून महीने में नई टीबीएम मशीन लॉन्च करने की योजना है। तीन फ्लोर वाला अंडरग्राउंड इंटरचेंज मेट्रो स्टेशन बनेगा पटना जंक्शन के पास तीन तल वाला अंडरग्राउंड इंटरचेंज मेट्रो स्टेशन बन रहा है। इस मेट्रो स्टेशन पर जाने के लिए पटना जंक्शन, मल्टीलेवल पार्किंग, चिरैयाटांड़ पुल की तरफ से जाने की सुविधा होगी। मेट्रो स्टेशन की पार्किंग को सीधे पटना जंक्शन की पार्किंग से जोड़ा जाएगा। एक स्टेशन से दूसरे पर जाने का भी रास्ता होगा। ट्रेन से उतरने के बाद लोग मेट्रो से आवाजाही कर सकेंगे। पहला कॉरिडोर दानापुर से बेली रोड होते हुए पटना जंक्शन तक आएगा, जबकि दूसरा कॉरिडोर पीएमसीएच से गांधी मैदान होते हुए पटना जंक्शन पहुंचेगा। महावीर मंदिर के सामने बनेगा एक नया अंडरग्राउंड सब-वे महावीर मंदिर के सामने एक नया अंडरग्राउंड सब-वे बनेगा। इस सब-वे से बुद्धा स्मृति पार्क के सामने बन रहे इंटरचेंज मेट्रो स्टेशन तक सीधी आवाजाही संभव होगी। मौजूदा सब-वे के नेटवर्क को आगे बढ़ाते हुए मेट्रो स्टेशन तक एक नया कनेक्शन जोड़ा जा रहा है, जिससे यात्रियों को सड़क पार करने या ट्रैफिक में उलझने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लोग ट्रेन से उतरते ही बिना सड़क पार किए सीधे मेट्रो पहुंचेंगे। मई महीने से अंडरग्राउंड खुदाई का काम शुरू होगा। इसके लिए टीबीएम मशीन लाई जाएगी। इस सब-वे में एस्केलेटर, लिफ्ट और ट्रैवलेटर जैसी सुविधाएं दी जाएंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *