मुख्य बातें

रायपुर में 3.40 लाख कैश के साथ 2 तस्कर पकड़ाए: खुलेआम बेचते थे अवैध शराब, देर रात पुलिस ने दी दबिश – Raipur News

रायपुर में 3.40 लाख कैश के साथ 2 तस्कर पकड़ाए:  खुलेआम बेचते थे अवैध शराब, देर रात पुलिस ने दी दबिश – Raipur News


राजधानी रायपुर के गंज मंडी इलाके में अवैध शराब की बिक्री की सूचना पर पुलिस ने रेड मारी और 2 तस्करों को पकड़ा है। आरोपियों से 3.40 लाख कैश और 42.840 बल्क लीटर देसी शराब, 2 मोबाइल और एक्टिवा गाड़ी जब्त की है।

.

मामला गंज थाना क्षेत्र का है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में ये बात सामने आई है कि अवैध बिक्री में दर्जनों तस्कर शामिल है। पुलिस अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है। इनके पास शराब कहां से पहुंचती थी, पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।

गंज मंडी इलाके में हो रही थी शराब तस्करी।

1 महीने पहले मिली थी सूचना

गंज मंडी इलाके में शराब तस्करों द्वारा अवैध रूप से देसी शराब बेची जा रही है। यह सूचना गंज पुलिस को एक महीने पहले मिली थी। पुलिस ने मामले में जांच की और बुधवार (14 जनवरी) को दबिश देकर 2 आरोपियों को पकड़ा।

आरोपियों ने पूछताछ में आधा दर्जन से ज्यादा तस्करों का नाम पुलिस को बताया है। सिंडिकेट के मास्टर माइंड और अन्य सदस्यों की पुलिस तलाश कर रही है। आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत पुलिस ने कार्रवाई की है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  1. ओमप्रकाश उर्फ प्रकाश साहू (29)
  2. गोपाल दास मानिकपुरी (37)
शराब बेचते हुए आरोपी कैमरे में कैद हुए थे।

शराब बेचते हुए आरोपी कैमरे में कैद हुए थे।

भास्कर ने किया था भंडाफोड़

बता दें कि गंज मंडी में अवैध रूप से शराब बेचने वाले आरोपियों का दैनिक भास्कर ने भंडाफोड़ किया था। आरोपियों के स्टिंग करके खबर का प्रकाशन किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद आरोपी फरार हो गए थे और चोरी छिपे अवैध कारोबार को कर रहा था। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर गंज पुलिस ने आरोपियों को घेराबंदी करके पकड़ा।

सरकारी शराब पहुंचाने वालों की जांच

आरोपियों के सिंडिकेट को सरकारी शराब कौन सप्लाई कर रहा था। आरोपियों के सिंडिकेट को किन लोगों का संरक्षण था? जांच अधिकारी तकनीकी जांच के आधार पर इसका पता लगाने में जुटे हुए है। विवेचना अधिकारियों का कहना है, कि आने वाले दिनों में अवैध रूप से शराब बेचने वाले आरोपियों पर और बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

…………………

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

रायपुर में खुलेआम शराब बेच रहे कोचिए, VIDEO: गंज मंडी में बनाई अस्थायी दुकान, सुबह 4 बजे से मजदूरों को बेचते हैं

गंज मंडी इलाके में कोचिए शोले ब्रांड की शराब बेच रहे हैं।

गंज मंडी इलाके में कोचिए शोले ब्रांड की शराब बेच रहे हैं।

राजधानी रायपुर के गंज मंडी इलाके में कोचिए खुलेआम शराब की बिक्री कर रहे हैं। यहां अस्थायी दुकानें बनाकर सुबह 4 बजे से ही शराब बेची जा रही है। सड़क किनारे अस्थायी दुकान लगाई जाती है। उन्हें गंज मंडी पहुंचने वाले मजदूरों को बेचा जाता है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *