मुख्य बातें

हिसार में कचरे के ढेर में मिले गायों के शव: पटेल नगर में अवैध बाड़े बनाकर रखे गए थे पशु, 4 महिलाओं को पकड़ा – Hisar News

हिसार में कचरे के ढेर में मिले गायों के शव:  पटेल नगर में अवैध बाड़े बनाकर रखे गए थे पशु, 4 महिलाओं को पकड़ा – Hisar News

हरियाणा हिसार में कचरे के ढेर में गायों के शव मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस को मौके से कट्‌टों में व जमीन में दबे शव मिले हैं। इस मामले में पुलिस ने 4 महिलाओं को हिरासत में लिया है। पुलिस महिलाओं से पूछताछ कर रही है और खुले में पड़े शवों को एकत्रित किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस को देखकर अवैध बाड़े बनाकर रह रहे लोगों ने गायों को भगाने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने पीछे दौड़कर उनको पकड़ा है। मौके पर गोरक्षा दल के सदस्य पहुंच गए हैं। गोरक्षकों ने बताया कि किसी ने उनको सूचना दी थी कि पटेल नगर में कचरे में गाय के शव पड़े हैं। इसके बाद जब वह गए तो देखा कि यहां कई गाय मरी पड़ी है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी है। वहीं पीएलए चौकी इंचार्ज अनूप का कहना है कि इन गायों को जमीन में दफनाया गया था मगर कुत्तों ने जमीन खोदकर निकाल लिया। पुलिस ने महिलाओं को पकड़ा है और उनसे पूछताछ कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *