मुख्य बातें

गडकरी बोले- अपने शहर में टॉयलेट का पानी बेचता हूं: विदिशा में कहा- उस पानी से 300 करोड़ रुपए मिलते हैं, अब कचरा बेचने लगा हूं – Vidisha News




केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री गडकरी ने कहा, मैं अपने शहर में टॉयलेट का पानी बेचता हूं। 300 करोड़ मिलते हैं। अब कचरा बेचने लगा हूं। मैं छात्र नेता था। गांव में दीवारों पर लिखने का काम करता था। दिल्ली-मुंबई पता नहीं था। तब सही नेता मिले, मार्गदर्शन मिला। जब अच्छे नेता मिलते हैं तो परिवर्तन भी सही दिशा में होता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को मध्य प्रदेश के विदिशा में हैं। उन्होंने यहां रोड किया। गडकरी और शिवराज के साथ सीएम डॉ. मोहन यादव भी मौजूद हैं। विदिशा की कृषि उपज मंडी परिसर मुख्य समारोह आयोजित किया गया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने करीब 181 किलोमीटर लंबी 8 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। शहर को 4400 करोड़ रुपए से अधिक की सड़क परियोजनाओं और ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटरों सौगात भी दी। शिवराज बोले- गड्ढों के साथ मामा का फोटो लगा देते हैं
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, सीएम डॉ. मोहन यादव विदिशा में बड़ी-बड़ी घोषणाएं करके गए। लेकिन अंदर की छोटी गलियों की सड़क में भी गड्ढा हो जाए तो लोग आज भी मामा के साथ गड्ढे का फोटो लगा देते हैं। अब गली की सड़क का केंद्रीय मंत्री क्या करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *