मुख्य बातें

बहन से छेड़छाड़ पर गुस्साए भाई ने कर डाली हत्या: 3 दिन लाश के साथ रहा, एक गलती से खुला राज; लुधियाना में जली लाश की पूरी कहानी – Ludhiana News

बहन से छेड़छाड़ पर गुस्साए भाई ने कर डाली हत्या:  3 दिन लाश के साथ रहा, एक गलती से खुला राज; लुधियाना में जली लाश की पूरी कहानी – Ludhiana News

पंजाब के लुधियाना में बहन को परेशान करने से भाई इस कदर गुस्साया कि व्यक्ति को कमरे पर बुलाकर 2 दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। फिर उसकी लाश को 3 दिन कमरे में ही रखा। दिन भर लाश के साथ ही बैठे रहते। रात होने पर लाश को ठिकाने लगाने के लिए जगह ढूंढने निकल जाते। आखिर में उन्होंने लाश को आधी रात को रेहड़े पर लादकर कमरे से 15KM दूर खाली प्लाट में फेंक दिया। फिर बाइक से पेट्रोल निकाला और लाश पर छिड़ककर आग लगा दी। जिस व्यक्ति संजय (42) की हत्या की गई, वह बैंक से गाड़ियां फाइनेंस कराने का काम करता था। कत्ल करने वाला मुख्य आरोपी मुन्ना है, उसका साथ देने वाला एक राजेश और दूसरा कुछ टाइम पहले जेल से बाहर आया मंगल है। हालांकि रुपयों के लालच में मृतक के ATM से 10 हजार रुपए निकालने की ऐसी गलती कर बैठे कि पुलिस सीधे उन तक पहुंच गई। हालांकि पहले वह पुलिस को गुमराह करते रहे लेकिन आखिरकार सख्ती हुई तो सारा सच उगल दिया। व्यक्ति की हत्या का पता कैसे चला, कत्ल कैसे किया, कातिलों तक पुलिस कैसे पहुंची, इस सबके बारे में जानने के लिए पूरी रिपोर्ट पढ़िए…. सबसे पहले जानिए, कत्ल का पता कैसे चला… पुलिस कातिलों तक कैसे पहुंची… तीनों आरोपियों ने संजय की हत्या कैसे की, शव कैसे ठिकाने लगाया… अब जानिए, कत्ल में कौन क्यों शामिल, बदले में क्या मिला
पुलिस जांच में पता चला कि मुन्ना को इस बात का गुस्सा था कि संजय उसकी बहन को परेशान करता है। इसके बाद कत्ल के लिए उसने राजेश को साथ मिलाया। राजेश को इस बात का गुस्सा था कि संजय ने लोन पर उसे ऑटो दिलाया। जिसकी उसने 50 हजार रुपए की डाउन पेमेंट की, 1 लाख की किश्तें भरी, इसके बावजूद संजय ने उसे किसी दूसरे को बेच दिया। तीसरा आरोपी मंगल आपराधिक किस्म का है, वह कुछ समय पहले ही जेल से बाहर आया था। पुलिस के मुताबिक राजेश और मुन्ना पर कमिश्नरेट में 2-2 और मंगल पर लुधियाना देहाती के इलाके में एक केस दर्ज है। कत्ल के बाद संजय से मिले रुपयों में से 25 हजार रुपए मंगल ने रखे। 21 हजार रुपए राजेश ने लिए और बाकी पैसे मुन्ना ने अपने पास रख लिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *