मुख्य बातें

कोडरमा में ट्रैक्टर हादसा, एक मजदूर की मौत: ईंट खाली कर लौट रही ट्रैक्टर हुई हादसे का शिकार, दर्जन से अधिक घायल – koderma News




कोडरमा जिले के नौवां माइल के पास रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ईंट खाली कर बिहार के रजौली लौट रही एक ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक दर्जन से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर पर जरूरत से ज्यादा मजदूर सवार थे, जिससे हादसे के समय स्थिति और भयावह हो गई। घायलों में महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल हैं। तीखे मोड़ पर खुला डाले का पहिया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर कोडरमा में ईंट खाली करने के बाद रजौली की ओर लौट रही थी। नौवां माइल से पहले सुग्गी टोला गांव के पास बजरंगबली मंदिर के समीप कुछ मजदूर ढिबरा चुनकर दिबौर जाने के लिए सड़क किनारे खड़े थे। मजदूरों ने ट्रैक्टर को हाथ देकर रोका, जिसके बाद चालक ने उन्हें वाहन पर बैठा लिया। कुछ ही दूरी पर एक तीखे मोड़ पर ट्रैक्टर अचानक बेकाबू हो गई। इसी दौरान ट्रैक्टर के डाले का पहिया खुल गया और डाला सड़क पर पलट गया। हादसे के वक्त सभी मजदूर ट्रैक्टर के नीचे दब गए, जिससे चीख-पुकार मच गई। पुलिस और एंबुलेंस ने संभाला मोर्चा हादसे की सूचना मिलते ही वहां से गुजर रहे राहगीरों ने कोडरमा पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद सदर अस्पताल कोडरमा से एंबुलेंस के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस में लादकर सदर अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में सभी घायलों का इलाज जारी है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मृत मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसे के बाद प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है। घटना से क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *