मुख्य बातें

दुष्कर्म-हत्या मामले में स्पीडी ट्रायल-कंपनसेशन की मांग: सांसद पप्पू यादव खगड़िया पहुंचे, पीड़ित परिवार से मिले;कहा -न्याय मिले – Khagaria News

दुष्कर्म-हत्या मामले में स्पीडी ट्रायल-कंपनसेशन की मांग:  सांसद पप्पू यादव खगड़िया पहुंचे, पीड़ित परिवार से मिले;कहा -न्याय मिले – Khagaria News

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव रविवार को खगड़िया पहुंचे। उन्होंने गंगौर थाना क्षेत्र में चार वर्षीय बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के पीड़ित परिवार से मुलाकात की। दोपहर करीब दो बजे सांसद ने परिजनों को सांत्वना दी और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। बेटियों के साथ हो रही दुष्कर्म और हत्या की घटनाएं निंदनीय सांसद पप्पू यादव ने इस दौरान दोषी को स्पीडी ट्रायल के माध्यम से जल्द से जल्द सख्त सजा दिलाने की मांग की। उन्होंने राज्य सरकार से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की भी अपील की। सांसद ने खगड़िया सहित बिहार के अन्य जिलों में बेटियों के साथ हो रही दुष्कर्म और हत्या की घटनाओं की निंदा की। ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ जैसे नारे हवाहवाई पप्पू यादव ने कहा कि ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ जैसे नारों के बावजूद ऐसी घटनाएं उन्हें खोखला साबित कर रही हैं। उन्होंने राज्य सरकार से हॉस्टलों के पंजीकरण की जांच कराने की भी मांग की। सांसद ने कहा कि जो हॉस्टल निबंधित नहीं हैं, उन्हें तत्काल बंद किया जाना चाहिए। इस अवसर पर युवा शक्ति के नेता नागेंद्र सिंह त्यागी, मुखिया कृष्णा कुमार और किशोर दास सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि व नेता मौजूद थे। सांसद ने स्पष्ट किया कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलेगा, वे इस मामले को उठाते रहेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *