मुख्य बातें

श्रावस्ती में नई रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण शुरू: प्रभावित भू-स्वामी 21 जनवरी को कलेक्ट्रेट में प्रस्तुत करें दावा – Shravasti News

श्रावस्ती में नई रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण शुरू:  प्रभावित भू-स्वामी 21 जनवरी को कलेक्ट्रेट में प्रस्तुत करें दावा – Shravasti News


श्रावस्ती2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रेलवे लाइन के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

श्रावस्ती जिले में प्रस्तावित खलीलाबाद-बहराइच नई रेलवे लाइन के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) एवं सक्षम प्राधिकारी (भूमि अधिग्रहण) अमरेन्द्र कुमार वर्मा ने यह पूरी जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर के उप मुख्य अभियंता/निर्माण/सामान्य ने श्रावस्ती जिले में नई रेलवे लाइन के निर्माण का प्रस्ताव दिया था। इस प्रस्ताव के तहत तहसील भिनगा क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण के लिए रेल अधिनियम 1989 की धारा 20(ड) के अंतर्गत अधिसूचना 09 जुलाई 2025 को भारत के राजपत्र में प्रकाशित की जा चुकी है।

रेलवे लाइन के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

रेलवे लाइन के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार, तहसील भिनगा के एकघरवा, पिपरहवा, विशुनपुर रामनगर, लखाही बेनीनगर, बैरागीजोत, रेहली विशुनपुर, चकवा, लक्ष्मनपुर इटवरिया, पूरेखैरी, खैरीकलां, गलकटवा, पटना खरगौरा, जरकुसहा और खजुहा झुनझुनिया गांवों की भूमि इस परियोजना से प्रभावित होगी।

अपर जिलाधिकारी ने प्रभावित भूखंडों के हितधारकों को सूचित किया है कि वे अपने दावे प्रस्तुत करने के लिए 21 जनवरी 2026 को सुबह 11 बजे सक्षम प्राधिकारी (भूमि अधिग्रहण)/अपर जिलाधिकारी, कलेक्ट्रेट श्रावस्ती (भिनगा) कार्यालय में उपस्थित हों।

उन्होंने संबंधित भूमि स्वामियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर अपने दावे प्रस्तुत करें। इससे भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही नियमानुसार और समय पर पूरी की जा सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *