मुख्य बातें

गुमला में नदी में डूबा 28 वर्षीय युवक: मिर्गी का दौरा पड़ने की आशंका, नहाने के दौरान हुआ हादसा; नदी में उपलाता मिला शव – Gumla News

गुमला में नदी में डूबा 28 वर्षीय युवक:  मिर्गी का दौरा पड़ने की आशंका, नहाने के दौरान हुआ हादसा; नदी में उपलाता मिला शव – Gumla News

गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र में एक 28 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। बघनी निवासी महेदो उरांव उर्फ महादेव उरांव का शव पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतक के परिजनों ने बताया कि महेदो मंगलवार शाम करीब 4 बजे घर से कुछ दूरी पर स्थित नदी में नहाने गया था। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान परिजनों ने उसे नदी में गिरा हुआ पाया। तत्काल उसे सिसई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के रिश्तेदार जगदीश उरांव ने बताया कि महेदो चार भाइयों में बीच का था और पेशे से किसान-मजदूर था। उसे कभी-कभी मिर्गी के दौरे आते थे। परिजनों ने आशंका जताई है कि नदी में नहाते समय मिर्गी का दौरा पड़ने के कारण वह डूब गया होगा। सिसई थाना के एसआई अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *