मुख्य बातें

पंजाब में ऑपरेशन प्रहार, 72 घंटे में 6 एनकाउंटर: एक गैंगस्टर ढेर किया, 5 को लगी गोली; 3 हजार से ज्यादा गिरफ्तार – Amritsar News

पंजाब में ऑपरेशन प्रहार, 72 घंटे में 6 एनकाउंटर:  एक गैंगस्टर ढेर किया, 5 को लगी गोली; 3 हजार से ज्यादा गिरफ्तार – Amritsar News


मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश को लेकर जाती पुलिस।

पंजाब पुलिस के DGP गौरव यादव ने बताया कि 72 घंटे चले ऑपरेशन प्रहार में 4871 लोगों को हिरासत में लिया गया। जिनमें से 3256 को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 80 भगोड़े अपराधी भी पकड़े गए। जबकि 25 एहतियाती गिरफ्तारियां की गईं।

.

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन के दौरान 69 हथियार, 6.5 किलो हेरोइन, 10.5 किलो अफीम, 5092 नशीली गोलियां, 72 किलो भुक्की और 2.69 लाख रुपए ड्रग मनी बरामद की।

स्पेशल डीजीपी (कानून-व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने कहा कि यह अभियान उम्मीद से ज्यादा सफल रहा। यह गैंगस्टरों की मदद करने वालों के वित्तीय, लॉजिस्टिक और संचार नेटवर्क पर सीधी कार्रवाई थी।

ऑपरेशन के तीसरे दिन गुरुवार को अमृतसर में पुलिस और बदमाश की मुठभेड़ हुई। इस दौरान क्रॉस फायरिंग में बदमाश जसपाल उर्फ भट्‌टी घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

बॉर्डर रेंज के DIG संदीप गोयल ने बताया कि घायल आरोपी जसपाल उर्फ भट्टी जिला होशियारपुर का रहने वाला है। उस पर करीब एक साल पहले कपूरथला में हत्या का केस है। वारदात के बाद से वह लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।

एनकाउंटर के बाद मौके पर तैनात पुलिस फोर्स, मुलाजिमों को बुलेटप्रूफ जैकेट भी पहनाई गई है।

मुठभेड़ से जुड़ी 3 अहम बातें…

  • गुप्त सूचना पर की गई नाकाबंदी: डीआईजी संदीप गोयल के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि कपूरथला में कत्ल कर भागा आरोपी भट्‌टी अमृतसर देहाती क्षेत्र में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस टीम की टीम वहां रवाना की गई। टीम ने वहां पहुंचते ही एरिया में नाकाबंदी कर दी। इसके बाद उसे रोकने की कोशिश की गई तो उसने पुलिस को देख फायरिंग शुरू कर दी।
  • जवाबी फायरिंग में लगी गोली:
  • DIG ने बताया कि आरोपी के फायरिंग करने के बाद पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग का जवाब दिया। इस दौरान पुलिस की तरफ से चलाई गोली जसपाल उर्फ भट्टी की टांग में लग गई। जिसके बाद वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने मौके पर ही उसे काबू कर लिया और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक आरोपी की हालत स्थिर है।
  • चाइना मेड पिस्टल बरामद: मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक चाइना मेड पिस्टल भी बरामद की। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रहा है और उसके खिलाफ पहले से भी कई संगीन मामले दर्ज हैं। उसका क्रिमिनल रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
DGP गौरव यादव ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऑपरेशन प्रहार लॉन्च किया था।

DGP गौरव यादव ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऑपरेशन प्रहार लॉन्च किया था।

ऑपरेशन प्रहार के पहले 48 घंटे में 5 एनकाउंटर…

1. अमृतसर पुलिस एनकाउंटर में गैंगस्टर मनी ढेर मंगलवार को अमृतसर में कुख्यात गैंगस्टर मनी प्रिंस का एनकाउंटर कर दिया। डीआईजी संदीप गोयल ने बताया कि गैंगस्टर के खिलाफ करीब 50 मामले दर्ज थे। उसे घरिंडा थाना क्षेत्र में उसे पकड़ने की कोशिश की गई। इसी दौरान उसने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें मनी की मौत हो गई।

गैंगस्टर मनी, जिसे पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया था।

गैंगस्टर मनी, जिसे पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया था।

2. होमगार्ड जवान को गोली मारी तो हुई मुठभेड़ मंगलवार को मंडी गोबिंदगढ़ में पुलिस गैंगस्टर को हथियार रिकवरी के लिए ले गई थी। लेकिन गैंगस्टर शिवा ने मौका पाते ही पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसमें एक होमगार्ड जवान जख्मी हो गया। इसके बाद पुलिस ने क्रॉस फायरिंग की, जिसके बाद उसे गोली लगी और वह पकड़ा गया।

मंडी गोबिंदगढ़ में मुठभेड़ के बाद पहुंची पुलिस फोर्स।

मंडी गोबिंदगढ़ में मुठभेड़ के बाद पहुंची पुलिस फोर्स।

3. जालंधर में पुलिस की गोली से एक गैंगस्टर घायल हुआ मंगलवार को जालंधर में भी 2 संदिग्धों को रोका गया, जिन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। क्रॉस फायरिंग में एक आरोपी करण घायल हो गया जबकि उसका साथी फरार हो गया। इन पर UK से भारत आए एक युवक सुखचैन सिंह पर फायरिंग करने का आरोप था।

जालंधर में पुलिस एनकाउंटर के बाद मौके पर पहुंचे अफसर।

जालंधर में पुलिस एनकाउंटर के बाद मौके पर पहुंचे अफसर।

4. फाजिल्का में कोर्ट कॉम्पलैक्स का हत्यारा पकड़ा बुधवार को फाजिल्का में पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ हुई। इस बदमाश ने कोर्ट कॉम्पलैक्स में युवक की हत्या की थी। पुलिस की गोली से बदमाश प्रितपाल सिंह घायल हो गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती करवा दिया था। उसने पेशी भुगतने आए एक युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी।

फाजिल्का में मुठभेड़ में घायल हुए आरोपी को अस्पताल में भर्ती करवाती पुलिस।

फाजिल्का में मुठभेड़ में घायल हुए आरोपी को अस्पताल में भर्ती करवाती पुलिस।

5. पटियाला में गैंगस्टर लाडी को पकड़ा पटियाला में संगरूर-पटियाला बाईपास पर पुलिस और कुख्यात गैंगस्टर हरजिंदर सिंह लाडी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से गैंगस्टर लाडी घायल हो गया। जिसके बाद उसे अरेस्ट कर लिया गया। पटियाला रेंज के DIG कुलदीप सिंह चहल ने बताया कि पकड़े गए बदमाश पर कई गंभीर मामले दर्ज हैं। उसके पास से अवैध हथियार बरामद किया है।

पटियाला में मुठभेड़ के बाद गिरी आरोपी की बाइक और वहां मौजूद पुलिस।

पटियाला में मुठभेड़ के बाद गिरी आरोपी की बाइक और वहां मौजूद पुलिस।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *