मुख्य बातें

ABVP ने कॉलेज में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की: भ्रष्टाचार और परीक्षा अनियमितता के विरोध में छात्र आंदोलन – Pakur News

ABVP ने कॉलेज में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की:  भ्रष्टाचार और परीक्षा अनियमितता के विरोध में छात्र आंदोलन – Pakur News

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ केकेएम कॉलेज में व्याप्त भ्रष्टाचार और सेमेस्टर 4 के परीक्षा परिणामों में अनियमितताओं के विरोध में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। यह आंदोलन गुरुवार को शुरू हुआ, जिसमें कॉलेज प्रशा

.

ABVP कार्यकर्ता पाकुड़ जिले में उच्च शिक्षा में व्याप्त भ्रष्टाचार और प्रशासनिक संवेदनहीनता को लेकर आक्रोशित हैं। उनकी मुख्य मांगों में सिद्धू कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका द्वारा जारी सेमेस्टर 4 के परीक्षा परिणामों में भारी अनियमितताओं को दूर करना शामिल है।

कॉलेज के प्रशासनिक भवन का घेराव भी किया

भूख हड़ताल से पहले, बुधवार को ABVP के कॉलेज अध्यक्ष दुलाल चंद्र दास के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के प्रशासनिक भवन का घेराव किया था। इसके बाद गुरुवार को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल प्रारंभ की गई।

मौके पर मौजूद ABVP के प्रदेश सह मंत्री बम भोला उपाध्याय ने कहा कि उनकी मांगें पूरी तरह से जायज और छात्र हित में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के कारण पाकुड़ की उच्च शिक्षा ‘वेंटिलेटर पर’ है। बम भोला उपाध्याय ने करोड़ों की लागत से बने प्रशासनिक भवन और मल्टीपर्पज हॉल की खराब गुणवत्ता का भी जिक्र किया, जहां दीवारों से बालू गिर रहा है।

बम भोला उपाध्याय ने बताया कि कॉलेज में हर साल लिए जाने वाले 10 रुपए के फॉर्म शुल्क को बिना किसी सूचना के सीधे 110 रुपए कर दिया गया है, जो कि 11 गुना वृद्धि है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन और उग्र होगा।

विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही भूख हड़ताल के बाद कॉलेज प्रशासन ने दो बार वार्ता भी की, लेकिन ये वार्ताएं असफल रहीं। मौके पर मौजूद कार्यकर्ता अपनी मांगों पर अड़े रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *