मुख्य बातें

उद्यमी पुत्र कैरव का अब तक नहीं चला पता: जमशेदपुर में भाजपा नेताओं ने परिजनों से की मुलाकात, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल – Jamshedpur (East Singhbhum) News

उद्यमी पुत्र कैरव का अब तक नहीं चला पता:  जमशेदपुर में भाजपा नेताओं ने परिजनों से की मुलाकात, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल – Jamshedpur (East Singhbhum) News

जमशेदपुर में 11 दिनों से लापता उद्यमी पुत्र कैरव गांधी का अब तक कुछ पता नहीं चल सका है। शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा कैरव के परिजनों से मिलने बिष्टुपुर सर्किट हाउस स्थित उनके आवास पहुंचे। झारखंड में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है: आदित्य साहू परिजनों से मुलाकात के बाद भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल उठाए। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और सरकार आम लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। रघुवर दास ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की आदित्य साहू ने बताया कि वह 27 जनवरी को राज्य के डीजीपी से मुलाकात कर इस मामले में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की मांग करेंगे। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की। रघुवर दास ने कहा कि जब स्थानीय स्तर पर जांच से कोई ठोस परिणाम नहीं मिल रहा है, तो निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए केंद्रीय एजेंसी से जांच कराना आवश्यक है, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। इस बीच, युवक की बरामदगी को लेकर परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। भाजपा नेताओं ने परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया और सरकार पर दबाव बनाने की बात कही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *