मुख्य बातें

जरूरी काम निपटाए, चार दिन बाद खुलेंगे बैंक: लगातार चार दिन मंगलवार तक बंद रहेंगे बैंक, ऑनलाइन सेवा जारी रहेगी – Sant Kabir Nagar News

जरूरी काम निपटाए, चार दिन बाद खुलेंगे बैंक:  लगातार चार दिन मंगलवार तक बंद रहेंगे बैंक, ऑनलाइन सेवा जारी रहेगी – Sant Kabir Nagar News

बैंक कर्मचारी यूनियनों ने 27 जनवरी, मंगलवार को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इसके चलते देशभर में बैंक लगातार चार दिनों तक बंद रह सकते हैं। यह हड़ताल सप्ताहांत और राष्ट्रीय अवकाश के तुरंत बाद बुलाई गई है। बैंकों में 24 जनवरी को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण अवकाश रहेगा। इसके बाद 25 जनवरी को रविवार है, जिस कारण बैंक बंद रहेंगे। 26 जनवरी को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर भी बैंकों में छुट्टी रहेगी। अंततः 27 जनवरी को प्रस्तावित हड़ताल के कारण बैंकों में कामकाज ठप रहेगा। इस लगातार चार दिवसीय बंद के दौरान, यदि आपको बैंक शाखा से जुड़ा कोई आवश्यक कार्य कराना है, तो आपके पास शुक्रवार 23 जनवरी तक का समय है। डिजिटल युग में, हालांकि कई बैंकिंग कार्य ऑनलाइन हो जाते हैं, लेकिन नकद जमा, चेक क्लीयरेंस, डिमांड ड्राफ्ट और व्यक्तिगत शिकायतों जैसे कार्यों के लिए शाखा जाना आवश्यक होता है। हालांकि, ग्राहकों के लिए मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम जैसी डिजिटल सेवाएं इन चार दिनों के दौरान भी चालू रहेंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *