मुख्य बातें

मनेंद्रगढ़ में बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा: स्कूली बच्चों में उत्साह; पारंपरिक परिधान पहनकर हुए शामिल – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News

मनेंद्रगढ़ में बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा:  स्कूली बच्चों में उत्साह; पारंपरिक परिधान पहनकर हुए शामिल – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News

मनेन्द्रगढ़ जिले में बसंत पंचमी पर ज्ञान की देवी मां सरस्वती की आराधना की गई। जिले के शैक्षणिक संस्थानों में सरस्वती पूजा के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सुबह से ही अपने स्कूलों में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। स्कूल परिसरों को आकर्षक रूप से सजाया गया था। मां सरस्वती की प्रतिमाओं को सफेद वस्त्रों और पुष्पों से सुसज्जित किया गया। बच्चों ने कलम, किताब और वाद्य यंत्र मां के चरणों में रखकर विद्या तथा सफलता का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान मंत्रोच्चार और भक्ति गीत गूंजते रहे। पारंपरिक परिधान पहनकर किया पूजा छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक परिधान पहनकर पूजा में भाग लिया। उन्होंने अनुशासन के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व और ज्ञान के सदुपयोग का संदेश भी दिया। पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। कई विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। इनमें विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, कविता पाठ और शैक्षणिक प्रस्तुतियां दीं। सरस्वती पूजा के आयोजन से जिले का शैक्षणिक माहौल सकारात्मक ऊर्जा से भर गया। यह पर्व विद्यार्थियों को ज्ञान, संस्कार और अनुशासन की राह पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *