मुख्य बातें

राजद नेता के भाई की सड़क दुर्घटना में मौत: औरंगाबाद में गाड़ी ने रौंदा; दूध पहुंचा कर घर लौटते समय हादसा – Aurangabad (Bihar) News

राजद नेता के भाई की सड़क दुर्घटना में मौत:  औरंगाबाद में गाड़ी ने रौंदा; दूध पहुंचा कर घर लौटते समय हादसा – Aurangabad (Bihar) News

औरंगाबाद में आज सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पिपराडीह निवासी स्वर्गीय राजेश्वर यादव के बेटा और राजद के प्रदेश महासचिव उदय उज्जवल के 38 साल के भाई अजय कुमार सिंह के रूप में की गई है। घटना नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 पर पीपरडीह मोड़ के पास की है। परिजनों के अनुसार अजय कुमार सिंह औरंगाबाद शहर से दूध पहुंचाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान जैसे ही पिपरडीह मोड़ के पास पहुंचे, एनएच-19 पर एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत नगर थाना की पेट्रोलिंग गाड़ी को रुकवाकर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अवर निरीक्षक चंदन कुमार अपनी टीम के साथ घायल को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के भाई और राजद के प्रदेश महासचिव उदय उज्जवल भी शोक में डूब गए। सांसद अभय कुशवाहा व अन्य राजद नेता पहुंचे सदर अस्पताल हादसे की जानकारी मिलते ही सांसद अभय कुशवाहा, नगर परिषद अध्यक्ष उदय गुप्ता, जिला पार्षद अनिल कुमार, बादशाह यादव सहित कई राजद नेता सदर अस्पताल पहुंचे और शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी। नगर थाना पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया और अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है। दूध का व्यवसाय करते थे मृतक अजय परिजनों ने बताया कि अजय कुमार सिंह दूध का व्यवसाय कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में दो छोटे बेटा और दो बेटी हैं। मृतक के परिजनों ने सरकार से आपदा और सड़क दुर्घटना से संबंधित प्रावधानों के तहत मुआवजा देने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *