मुख्य बातें

किशनगढ़ में पेट्रोलियम पदार्थ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़: एक टैंकर और दो ट्रेलर समेत 35,600 लीटर जब्त, तीन लोगों से पूछताछ जारी – Kishangarh News

किशनगढ़ में पेट्रोलियम पदार्थ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़:  एक टैंकर और दो ट्रेलर समेत 35,600 लीटर जब्त, तीन लोगों से पूछताछ जारी – Kishangarh News

किशनगढ़ की गांधी नगर थाना पुलिस ने रसद विभाग के सहयोग से बड़ी कार्रवाई करते हुए पेट्रोलियम पदार्थों के अवैध कारोबार का खुलासा किया है। यह गोरखधंधा राष्ट्रीय राजमार्ग- 48 पर एयरपोर्ट के नजदीक मिलीभगत से संचालित किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी संजय शर्मा मौके पर मौजूद रहे, जबकि रसद विभाग की टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची। कंटेनर के अंदर छिपा रखी थी टंकियां पुलिस और रसद विभाग की संयुक्त टीम ने परासिया होटल के पीछे एक कंटेनर की तलाशी ली, जिसमें बड़ी-बड़ी टंकियां रखी हुई थीं। इन टंकियों में हजारों लीटर पेट्रोलियम पदार्थ भरा हुआ पाया गया। जांच में कुल 35 हजार 600 लीटर पेट्रोलियम पदार्थ जब्त किया गया, जिसे अवैध रूप से संग्रहित किया गया था। जब्त किए गए पदार्थ के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। एक टैंकर जब्त, तीन लोगों से पूछताछ जारी कार्रवाई के दौरान एक टैंकर और दो ट्रेलर को भी जब्त किया गया है। मौके पर एक ट्रक ड्राइवर और दो अन्य व्यक्तियों से पूछताछ की गई है। तीनों से अवैध पेट्रोलियम पदार्थों के भंडारण और परिवहन को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। यह कार्रवाई रसद विभाग की डीएसओ प्रथम मोनिका जाखड़ के निर्देशन में प्रवर्तन निरीक्षक मीना कुमारी, अतुल बढ़ाया और मुकेश भूगालिया के नेतृत्व में की गई। अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *